पुलवामा हमले में हमलावर ने 30 किलोग्राम आरडीएक्स का प्रयोग

एनसीआर टुडे. नई दिल्ली। पुलवामा हमले में एनआईए की ओर से की जा रही जांच में खुलासा हुआ है कि इसमें 25 से 30 किलोग्राम आरडीएक्स का प्रयोग किया गया था। यह जानकारी एनआईए की दिल्ली स्थित एनआईए मुख्यालय के सूत्रों ने दी है। उल्लेखनीय है कि इस मामले में पहले जानकारी मिली थी कि इसमें 300 किलोग्राम से ज्यादा नाइट्रेट का प्रयोग किया गया था। हालांकि अब यह कहा जा रहा है कि इस विस्फोटक में आरडीएक्स में मिला हुआ था। इस बीच गृह मंत्रालय के आदेश के मुताबिक इस मामले में एनआईए आज प्राथमिकी दर्ज करने की तैयारी कर रही है। उक्त विस्फोटक (आरडीएक्स) को चार प्लास्टिक के डिब्बे में हलमे में प्रयुक्त मारुति ईको कार में रखा गया था।


ncrtoday

मैं पिछले 19 साल से पत्रकारिता से जुड़ा हूं। मैने अपने कैरियर की शुरूवात लोकल अखबारों से की। वर्ष 2001 में दैनिक भास्कर के साथ जुड़ने का अवसर मिला। 2008 की शुरूवात में दैनिक भास्कर का साथ छुटा। इसके बाद मैने इंडिया न्यूज में गाजियबाद-नोएडा में ब्यूरो प्रभारी के रूप में काम किया। कई समाचार पत्रों में काम करने के बाद अक्टूबर 2009 में एनसीआर टुडे समाचार पत्र शरू किया। वर्तमान में उत्तर प्रदेश सरकार से मान्यता प्राप्त पत्रकार हूँ। मेरे मोबाइल नंबर 9899683800,पर किया जा सकता है।

أحدث أقدم