जैश के आतंकियों का मारा जाना बड़ी कामयाबी: राजनाथ

एनसीआर टुडे. नई दिल्ली। गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने पुलवामा हमले के मास्टर माइंड समेत जैश-ए-मोहम्मद के दो आतंकवादियों को सुरक्षा बलों द्वारा ढेर किये जाने को बड़ी कामयाबी बताया है। श्री सिंह ने यहां एक कार्यक्रम से इतर इस संबंध में पूछे जाने पर कहा हमारी सेना और सुरक्षा बलों के जवान सारे कामों को लगातार अंजाम दे रहे हैं। सुरक्षा और सेना के जवानों के लिए यह अच्छी कामयाबी है, बड़ी कामयाबी है। सुरक्षाबलों ने सोमवार को पुलवामा जैश -ए- मोहम्मद के दो आतंकवादियों को मार गिराया था। इनमें एक रशीद गाजी भी शामिल है जिसे पुलवामा जिले में 14 फरवरी को केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के जवानों पर हुए हमले का मास्टर माइंड माना जा रहा था। इस हमले में 40 जवान शहीद हो गये थे।


ncrtoday

मैं पिछले 19 साल से पत्रकारिता से जुड़ा हूं। मैने अपने कैरियर की शुरूवात लोकल अखबारों से की। वर्ष 2001 में दैनिक भास्कर के साथ जुड़ने का अवसर मिला। 2008 की शुरूवात में दैनिक भास्कर का साथ छुटा। इसके बाद मैने इंडिया न्यूज में गाजियबाद-नोएडा में ब्यूरो प्रभारी के रूप में काम किया। कई समाचार पत्रों में काम करने के बाद अक्टूबर 2009 में एनसीआर टुडे समाचार पत्र शरू किया। वर्तमान में उत्तर प्रदेश सरकार से मान्यता प्राप्त पत्रकार हूँ। मेरे मोबाइल नंबर 9899683800,पर किया जा सकता है।

أحدث أقدم