राहुल ने शिवाजी की जयंती पर उन्हें नमन किया

एनसीआर टुडे. नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने छत्रपति शिवाजी की जयंती के अवसर पर उन्हें नमन करते हुए मंगलवार को कहा कि समाज के सभी लोगों को साथ लेकर उन्होंने जिस स्वराज्य की स्थापना की थी वो पूरी दुनिया के लिए अनुकरणीय है। गांधी ने ट्वीट कर कहा, छत्रपति शिवाजी महाराज आम जन के राजा थे। सभी समाज के सैनिकों को एकजुट करके उन्होंने स्वराज्य की स्थापना की और सबके साथ न्याय का प्रयत्न किया। उनका जीवन और शासन व्यवस्था पूरे विश्व के लिए अनुकरणीय है। उन्होंने कहा, इस महान राजा की जयंती पर उन्हें विनम्र अभिवादन।


ncrtoday

मैं पिछले 19 साल से पत्रकारिता से जुड़ा हूं। मैने अपने कैरियर की शुरूवात लोकल अखबारों से की। वर्ष 2001 में दैनिक भास्कर के साथ जुड़ने का अवसर मिला। 2008 की शुरूवात में दैनिक भास्कर का साथ छुटा। इसके बाद मैने इंडिया न्यूज में गाजियबाद-नोएडा में ब्यूरो प्रभारी के रूप में काम किया। कई समाचार पत्रों में काम करने के बाद अक्टूबर 2009 में एनसीआर टुडे समाचार पत्र शरू किया। वर्तमान में उत्तर प्रदेश सरकार से मान्यता प्राप्त पत्रकार हूँ। मेरे मोबाइल नंबर 9899683800,पर किया जा सकता है।

Previous Post Next Post