एनसीआर टुडे. गाजियाबाद। इंदिरापुरम गौड़ सेंट्रल मॉल स्थित स्पार स्टोर 15 मार्च को बंद हो जाएगा। यहां काम करने वाले कर्मचारी स्टोर का सामान पैक करने में जुट गए हैं। कर्मचारियों ने दबी जबान में यहां से पैकअप के लिए लगातार हो रहे घाटे को वजह बताया। इस मल्टीनेशनल कंपनी के भारत के नौ शहरों में 24 स्टोर हैं, जिनमें बेंगलुरु, मैंगलोर, शिमोगा, चेन्नई, कोयंबटूर, हैदराबाद, नई दिल्ली, गुरुग्राम और गाजियाबाद शामिल हैं।
यहां पर आज सुबह से कर्मचारियों का ध्यान ग्राहकों से ज्यादा सामान की काउं¨टग और उसे ट्रालियों में भरकर पेटियों में पैक करने में लगा दिखाई दिया। पूछने पर स्पार कर्मियों ने बताया कि यहां से पैकअप कर रहे हैं। इसकी वजह पूछने पर उन्होंने बताया कि यह कंपनी का फैसला है इस बारे में ज्यादा कुछ नहीं बता सकते। जानकारी के अनुसार यहां 80 से 90 कर्मचारी काम करते हैं।
वहीं एक कर्मी ने बताया कि काफी दिनों से घाटा हो रहा है शायद इसलिए कंपनी स्टोर को दिल्ली के द्वारका में शिफ्ट कर रही है। यहां से इसे 15 मार्च तक खाली किया जाएगा, जिसके लिए पै¨कग इस सप्ताह तक हो जाएगी। एक कर्मचारी ने बताया कि ज्यादातर लोग ऑनलाइन सामान खरीदने लगे तो स्टोर पर खरीदारी में भी कमी आई है।
इस संबंध में स्टोर के मैनेजर से बात करने की गई, लेकिन उन्होंने इस बारे में कोई भी अधिकारिक बयान देने से इंकार कर दिया। वहीं, बंगलूरु स्थित हैड क्वार्टर में बात करने पर उन्होंने भी इस बारे में कुछ भी कहने से इंकार कर दिया।