सुप्रीम कोर्ट ने जस्टिस डीके जैन को बनाया BCCI का पहला लोकपाल

एनसीआर टुडे. गाजियाबाद। सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज जस्टिस डी.के. जैन बीसीसीआई का पहला लोकपाल बनाया है। लोढ़ा कमेटी की सिफारिशों के मुताबिक तैयार बीसीसीआई संविधान के अनुच्छेद के तहत सुप्रीम कोर्ट ने आज(गुरुवार को) उनकी नियुक्ति का आदेश दिया।
जस्टिस जैन ही हार्दिक पांड्या और केएल राहुल का मामला भी देखेंगे। हार्दिक पांड्या और केएल राहुल ने करण जौहर के टीवी शो कॉफी विद करण में जाकर महिलाओं के खिलाफ अभद्र टिप्पणी की थी। इसके बाद बीसीसीआई ने उन्हें निलंबित कर दिया था। दोनों को ऑस्ट्रेलिया दौरे के बीच ही वापस भारत बुला लिया गया।
मामले की सुनवाई कर रही जस्टिस एसए बोबड़े और जस्टिस अभय मनोहर सप्रे की बेंच ने कहा कि प्रशासकों की कमेटी के तीसरे सदस्य को लेकर हमारे मन में कुछ नाम हैं। उन पर चर्चा कर हम जल्द ही फैसला लेंगे। फिलहाल प्रशासकों की कमेटी में 2 ही सदस्य विनोद राय और डायना एडुलजी हैं। सुनवाई के दौरान पूर्व बीसीसीआई अध्यक्ष अनुराग ठाकुर ने खुद को क्रिकेट प्रशासन से दूर रखने का आदेश वापस लेने की मांग की। इस याचिका पर सुप्रीम कोर्ट 28 फरवरी को सुनवाई करेगा। अनुराग ठाकुर ने कहा कि मुझे अवमानना और कोर्ट में गलत जानकारी देने के आरोप में क्रिकेट प्रशासन से दूर किया गया था। अब सुप्रीम कोर्ट वो मामला बंद कर चुका है।
पिछले 17 जनवरी को मामले में कोर्ट की सहायता कर रहे एमिकस क्यूरी गोपाल सुब्रमण्यम के हटने के चलते सुनवाई टालनी पड़ी थी। अब सुप्रीम कोर्ट ने वरिष्ठ वकील पी.एस. नरसिम्हा को यह जिम्मेदारी सौंपी है।


ncrtoday

मैं पिछले 19 साल से पत्रकारिता से जुड़ा हूं। मैने अपने कैरियर की शुरूवात लोकल अखबारों से की। वर्ष 2001 में दैनिक भास्कर के साथ जुड़ने का अवसर मिला। 2008 की शुरूवात में दैनिक भास्कर का साथ छुटा। इसके बाद मैने इंडिया न्यूज में गाजियबाद-नोएडा में ब्यूरो प्रभारी के रूप में काम किया। कई समाचार पत्रों में काम करने के बाद अक्टूबर 2009 में एनसीआर टुडे समाचार पत्र शरू किया। वर्तमान में उत्तर प्रदेश सरकार से मान्यता प्राप्त पत्रकार हूँ। मेरे मोबाइल नंबर 9899683800,पर किया जा सकता है।

Previous Post Next Post