एफआइआर के खिलाफ फूटा लोगों का गुस्सा

एनसीआर टुडे. गाजियाबाद। एनएच नौ पर कैंडल मार्च निकालने के दौरान लगे जाम के बाद 150 लोगों पर एफआइआर दर्ज करने पर लोगों ने रोष जताया है। बुधवार को ट्रांस हिण्डन समेत गाजियाबाद के सैकड़ों लोगों ने खबर की क¨टग को ट्वीट किया और एफआइआर वापस लेने की मांग की। साथ ही पुलिस को राष्ट्रविरोधी बताया।
बता दें कि बीते सोमवार को एनएच नौ पर खोड़ा और नोएडा के लोगों ने कैंडल मार्च निकाला था। इस दौरान सेक्टर-62 कट और सीआइएसएफ कट पर वाहन चालकों को जाम से जूझना पड़ा था। पुलिस का कहना था कि कैंडल मार्च के बाद कुछ लोगों ने हंगामा किया तो जाम लग गया। उन उपद्रवियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। हालांकि लोगों ने बताया था कि कैंडल मार्च के बाद हंगामा हुआ ही नहीं। लोगों ने शांतिपूर्ण तरीके से शहीदों को मोमबत्ती जलाकर श्रद्धांजलि दी थी। इससे जाम लगा था।
बुधवार को जागरण की खबर को लोगों ने मुख्यमंत्री, डीजीपी, एडीजी और एसएसपी को ट्वीट कर एफआइआर वापस लेने की मांग की। ट्वीट पर गाजियाबाद पुलिस का रीप्लाई भी आया और उन्होंने इसे जनहित में उपद्रवियों के खिलाफ कार्रवाई बताया। एसपी सिटी श्लोक कुमार ने बताया कि कैंडल मार्च निकालने वालों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई है। उपद्रवियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।


ncrtoday

मैं पिछले 19 साल से पत्रकारिता से जुड़ा हूं। मैने अपने कैरियर की शुरूवात लोकल अखबारों से की। वर्ष 2001 में दैनिक भास्कर के साथ जुड़ने का अवसर मिला। 2008 की शुरूवात में दैनिक भास्कर का साथ छुटा। इसके बाद मैने इंडिया न्यूज में गाजियबाद-नोएडा में ब्यूरो प्रभारी के रूप में काम किया। कई समाचार पत्रों में काम करने के बाद अक्टूबर 2009 में एनसीआर टुडे समाचार पत्र शरू किया। वर्तमान में उत्तर प्रदेश सरकार से मान्यता प्राप्त पत्रकार हूँ। मेरे मोबाइल नंबर 9899683800,पर किया जा सकता है।

أحدث أقدم