एनसीआर टुडे. गाजियाबाद। इंदिरापुरम पुलिस ने कनावनी पुस्ता के पास से लोकेश निवासी कनावनी को गिरफ्तार किया है। पकड़े गये बदमाश के पास से फर्जी नंबर की बाइक व गांजा बरामद किया गया है। इससे अलग सनवेली कट के पास से नेक मोहम्मद निवासी भोवापुर इंदिरापुरम को गिर तार कर सवा किलो गांजा बरामद किया है। लोनी पुलिस ने इमरान निवासी कासिम विहार व अब्दुल निवासी उत्तम नगर ट्रोनिका सिटी तथा शाकिर निवासी कासिम विहार को गिरफ्तार कर 27 लीटर मिश्रित शराब बरामद की है। ट्रोनिका सिटी पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से राजू निवासी अगरौला व सन्नी निवासी सोनिया विहार दिल्ली को गिरफ्तार किया है।