बीजद सांसद के निधन पर शोक लोकसभा की कार्यवाही स्थगित

एनसीआर टुडे. नई दिल्ली। बीजू जनता दल के सांसद लाडू किशोर स्वैन के निधन के कारण उनके प्रति सम्मान के तौर पर बुधवार को लोकसभा की कार्यवाही बिना किसी कामकाज के दिनभर के लिए स्थगित कर दी गई। जैसे ही सदन की कार्यवाही शुरू हुई, स्पीकर सुमित्रा महाजन ने ओडिशा के सांसद के निधन की घोषणा की। सदन में मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई और उसके बाद दिनभर के लिए कार्यवाही स्थगित कर दी गई। स्वैन का मंगलवार रात को 71 साल की उम्र में निधन हो गया। किडनी संबंधी रोग के कारण उन्हें भुवनेश्वर में अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया था। स्वैन 2014 में अस्का संसदीय सीट से लोकसभा के लिए चुने गए थे।


ncrtoday

मैं पिछले 19 साल से पत्रकारिता से जुड़ा हूं। मैने अपने कैरियर की शुरूवात लोकल अखबारों से की। वर्ष 2001 में दैनिक भास्कर के साथ जुड़ने का अवसर मिला। 2008 की शुरूवात में दैनिक भास्कर का साथ छुटा। इसके बाद मैने इंडिया न्यूज में गाजियबाद-नोएडा में ब्यूरो प्रभारी के रूप में काम किया। कई समाचार पत्रों में काम करने के बाद अक्टूबर 2009 में एनसीआर टुडे समाचार पत्र शरू किया। वर्तमान में उत्तर प्रदेश सरकार से मान्यता प्राप्त पत्रकार हूँ। मेरे मोबाइल नंबर 9899683800,पर किया जा सकता है।

Previous Post Next Post