अब अर्धसैनिक बलों के जवान भी प्लेन से ही जाएंगे श्रीनगर

एनसीआर टुडे. नई दिल्ली। पुलवामा हमले के बाद केंद्र सरकार ने जवानों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बड़ा एलान किया है। केंद्रीय गृह मंत्रालय के आदेश के मुताबिक, अब अर्ध सैनिक बलों के जवान दिल्ली-श्रीनगर, श्रीनगर-दिल्ली, जम्मू-श्रीनगर और श्रीनगर-जम्मू के बीच किसी भी यात्रा के लिए हवाई सफर कर सकेंगे। सरकार का यह आदेश केंद्रीय सशस्त्र अर्धसैनिक बलों के सभी जवानों पर लागू होगा। इस आदेश से अर्ध सैनिक बलों के 7,80,000 जवानों को लाभ होगा। इनमें कॉन्स्टेबल, हेड कॉन्स्टेबल और एएसआई से लेकर अन्य वे सभी कर्मी शामिल हैं, जिन्हें अब तक हवाई यात्रा करने का अधिकार नहीं था। इस फैसले को तत्काल प्रभाव से लागू करने का आदेश गृह मंत्रालय की ओर से दिया गया है। आदेश के मुताबिक जवान ड्यूटी के दौरान यात्रा करने के अलावा छुट्टी पर श्रीनगर से वापस जाने या फिर आने के लिए भी हवाई यात्रा कर सकेंगे।


ncrtoday

मैं पिछले 19 साल से पत्रकारिता से जुड़ा हूं। मैने अपने कैरियर की शुरूवात लोकल अखबारों से की। वर्ष 2001 में दैनिक भास्कर के साथ जुड़ने का अवसर मिला। 2008 की शुरूवात में दैनिक भास्कर का साथ छुटा। इसके बाद मैने इंडिया न्यूज में गाजियबाद-नोएडा में ब्यूरो प्रभारी के रूप में काम किया। कई समाचार पत्रों में काम करने के बाद अक्टूबर 2009 में एनसीआर टुडे समाचार पत्र शरू किया। वर्तमान में उत्तर प्रदेश सरकार से मान्यता प्राप्त पत्रकार हूँ। मेरे मोबाइल नंबर 9899683800,पर किया जा सकता है।

أحدث أقدم