तृणमूल ने शाह की मालदा रैली में लोगों को हिस्सा लेने से रोकने का प्रयास किया: भाजपा

एनसीआर टुडे. नई दिल्ली। भाजपा ने मंगलवार को कहा कि पश्चिम बंगाल में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस ने पार्टी अध्यक्ष अमित शाह की राज्य में हुई रैली में लोगों को शामिल होने से रोकने के प्रयास किए। पार्टी ने दावा किया कि वहां बदलाव की बयार बह रही है। केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, ममता बनर्जी डरी हुई क्यों हैं? वह खुद को योद्धा बताती हैं जिन्होंने राज्य में वामपंथी शासन के खिलाफ लड़ाई लड़ी। तो वह भाजपा से लड़ने में इतना क्यों डरी हुई हैं। शाह ने मालदा में एक रैली को संबोधित किया। प्रसाद ने बताया कि भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों को ले जाने वाले वाहनों को सत्तारूढ़ दल ने रोका ताकि उन्हें रैली में हिस्सा लेने से रोका जा सके। बनर्जी को निशाना बनाते हुए उन्होंने कहा कि आपातकाल के दौरान और उससे पहले विपक्षी दलों के नेताओं के राजनीतिक कार्यक्रमों को विफल करने के लिए कांग्रेस इस तरह के प्रयास करती रही है लेकिन हर कोई जानता है कि क्या हुआ। उन्होंने कहा, ममता बनर्जी को जानना चाहिए। तब वह कांग्रेस में थीं। बंगाल में बदलाव की बयार बह रही है। sorce Webvarta.com


ncrtoday

मैं पिछले 19 साल से पत्रकारिता से जुड़ा हूं। मैने अपने कैरियर की शुरूवात लोकल अखबारों से की। वर्ष 2001 में दैनिक भास्कर के साथ जुड़ने का अवसर मिला। 2008 की शुरूवात में दैनिक भास्कर का साथ छुटा। इसके बाद मैने इंडिया न्यूज में गाजियबाद-नोएडा में ब्यूरो प्रभारी के रूप में काम किया। कई समाचार पत्रों में काम करने के बाद अक्टूबर 2009 में एनसीआर टुडे समाचार पत्र शरू किया। वर्तमान में उत्तर प्रदेश सरकार से मान्यता प्राप्त पत्रकार हूँ। मेरे मोबाइल नंबर 9899683800,पर किया जा सकता है।

Previous Post Next Post