रोहिंग्या मुद्दे पर भारत ने कहा, - पड़ोसियों से विचार-विमर्श कर सुलझाएंगे मुद्दा

वेबवार्ता. नई दिल्ली webvarta.com। विदेश मंत्रालय ने कहा है कि भारत-बांग्लादेश सीमा पर हिरासत में लिए गए 31 रोहिंग्या मुस्लिमों से जुड़े मुद्दे को सुलझाने के लिए भारत अपने पड़ोसियों के संपर्क में है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने कहा, सरकार मूल रूप से म्यामां के रखाइन प्रांत के 31 लोगों की मौजूदगी से वाकिफ है। उन्होंने कहा कि भारत संबंधित पड़ोसी देशों के साथ परस्पर विचार-विमर्श कर मामले को सुलझाने की कोशिश करेगा। कुमार ने कहा, उनके दस्तावेजों और दावों की जांच की जा रही है और सुरक्षा बलों द्वारा उन्हें रहने की जगह, भोजन और अन्य सामान मुहैया कराए जा रहे हैं। सुरक्षा अधिकारियों के मुताबिक, इन 31 रोहिंग्या मुसलमानों के तीन दिनों तक सीमा पर फंसे रहने के बाद मंगलवार को बीएसएफ ने उन्हें त्रिपुरा पुलिस को सौंप दिया था। उन्होंने बताया कि त्रिपुरा में दाखिल होने की कोशिश कर रहे इन रोहिंग्यओं को बीएसएफ ने हिरासत में लिया था। हिरासत में लिए गए लोगों में छह पुरुष, नौ महिलाएं और 16 बच्चे शामिल हैं।


ncrtoday

मैं पिछले 19 साल से पत्रकारिता से जुड़ा हूं। मैने अपने कैरियर की शुरूवात लोकल अखबारों से की। वर्ष 2001 में दैनिक भास्कर के साथ जुड़ने का अवसर मिला। 2008 की शुरूवात में दैनिक भास्कर का साथ छुटा। इसके बाद मैने इंडिया न्यूज में गाजियबाद-नोएडा में ब्यूरो प्रभारी के रूप में काम किया। कई समाचार पत्रों में काम करने के बाद अक्टूबर 2009 में एनसीआर टुडे समाचार पत्र शरू किया। वर्तमान में उत्तर प्रदेश सरकार से मान्यता प्राप्त पत्रकार हूँ। मेरे मोबाइल नंबर 9899683800,पर किया जा सकता है।

Previous Post Next Post