सुप्रीम कोर्ट में अर्जेंट केस की सुनवाई के लिए बनेंगे नये नियम

एनसीआर टुडे. नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट में अब नए केसों की मेशंनिंग बंद हो सकती है। इस बात के संकेत आज चीफ जस्टिस रंजन गोगोई ने दिया। उन्होंने कहा कि जल्द सुनवाई की मांग करने वालों के चलते हर सुबह कोर्ट का काफी वक्त बर्बाद होता है। हम ऐसी व्यवस्था बना रहे हैं कि तत्काल सुनवाई की जरूरत वाले केस दाखिल होने के 4 दिन के भीतर सुनवाई के लिए लिस्ट हो जाएं। सुप्रीम कोर्ट में चीफ जस्टिस ने वकीलों को बताया कि अर्जेंट केस की सुनवाई के लिए नये नियम बनाए जाएंगे। अब जल्द सुनवाई के लिए ओरल मेंशनिंग की जरूरत नहीं, जिसमें कोर्ट का 20-25 मिनट समय गुजर जाता था।


ncrtoday

मैं पिछले 19 साल से पत्रकारिता से जुड़ा हूं। मैने अपने कैरियर की शुरूवात लोकल अखबारों से की। वर्ष 2001 में दैनिक भास्कर के साथ जुड़ने का अवसर मिला। 2008 की शुरूवात में दैनिक भास्कर का साथ छुटा। इसके बाद मैने इंडिया न्यूज में गाजियबाद-नोएडा में ब्यूरो प्रभारी के रूप में काम किया। कई समाचार पत्रों में काम करने के बाद अक्टूबर 2009 में एनसीआर टुडे समाचार पत्र शरू किया। वर्तमान में उत्तर प्रदेश सरकार से मान्यता प्राप्त पत्रकार हूँ। मेरे मोबाइल नंबर 9899683800,पर किया जा सकता है।

أحدث أقدم