एनसीआर टुडे. गाजियाबाद। मकान खरीदने के लिए फर्जी कागजात दिखाकर एक जालसाज ने युवक से 20 लाख रुपये की ठगी कर ली। पीिड़त ने कविनगर थाने में मामला दर्ज कराया है। पिलखुवा की वैष्णो कालोनी निवासी पंकज कुमार ने बताया कि कविनगर में रहने वाले पवन दीप से करीब 10 माह पहले मुलाकात हुई थी। पवनदीप ने उन्हें बताया था कि मसूरी क्षेत्र के गालंद गांव में उसकी जमीन है, जिसे वो बेचना चाहता है। जिस पर पंकज ने जमीन खरीदने की हामी भर दी। 40 लाख में दोनों में बात तय हुई। करीब छह माह पहले पंकज ने पवनदीप को दस लाख रूपये कैश दिए थे। वहीं 10 लाख रुपये की चेक काटा था। मगर बाद में उन्हें पता चला कि जमीन पवन के नाम नहीं है। फिर पंकज ने पैसे लौटाने के लिए कहा तो पवन दीप ने पंकज को टरकाना शुरू किया। जिस पर पंकज ने 15 दिन पहले कवि नगर थाने में मामले की तहरीर दी थी।
जिस पर कविनगर पुलिस ने मामला दर्ज किया है। एसचएओ कविनगर राजकुमार शर्मा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।