सोनिया गांधी का रायबरेली दौरा रद्द, कार्यकर्ता मायूस

वेबवार्ता. नई दिल्ली/रायबरेली। कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष व सांसद सोनिया गांधी का 23 जनवरी से दो दिवसीय रायबरेली दौरा एक बार फिर निरस्त हो गया है। इसके पीछे स्वास्थ्य संबंधी कारणों का हवाला दिया गया है, हालांकि इसके पहले भी दो बार उनका कार्यक्रम स्थगित हो चुका है। सोनिया के प्रतिनिधि किशोरी लाल शर्मा ने बताया कि स्वास्थ्य कारणों से यह कार्यक्रम स्थगित हुआ है, लेकिन राहुल गांधी का कार्यक्रम पूर्ववत रहेगा। सोनिया गांधी आगामी 23 जनवरी (बुधवार) को नौ महीने बाद अपने संसदीय क्षेत्र में आने वाली थी, उनके दौरे को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह था। इसके पहले भी पिछले वर्ष नवम्बर माह में सोनिया को रायबरेली आना था, लेकिन अपरिहार्य कारणों से अचानक कार्यक्रम स्थगित हो गया था। इस बार भी उनके रायबरेली दौरे को लेकर सभी की निगाहें लगी थी। अचानक इस खबर से कांग्रेस कार्यकर्ता मायूस हैं।


ncrtoday

मैं पिछले 19 साल से पत्रकारिता से जुड़ा हूं। मैने अपने कैरियर की शुरूवात लोकल अखबारों से की। वर्ष 2001 में दैनिक भास्कर के साथ जुड़ने का अवसर मिला। 2008 की शुरूवात में दैनिक भास्कर का साथ छुटा। इसके बाद मैने इंडिया न्यूज में गाजियबाद-नोएडा में ब्यूरो प्रभारी के रूप में काम किया। कई समाचार पत्रों में काम करने के बाद अक्टूबर 2009 में एनसीआर टुडे समाचार पत्र शरू किया। वर्तमान में उत्तर प्रदेश सरकार से मान्यता प्राप्त पत्रकार हूँ। मेरे मोबाइल नंबर 9899683800,पर किया जा सकता है।

أحدث أقدم