एनसीआर टुडे. गाजियाबाद। दिल्ली पब्लिक स्कूल वसुंधरा के ऑडिटोरियम में गुरुवार को 12वीं कक्षा के छात्र-छात्राओं का विदाई समारोह किया गया। समारोह का शुभारंभ हवन के साथ हुआ। इसमें 12वीं के छात्रों के अभिभावक भी शामिल हुए। कक्षा ग्यारवीं के छात्र-छात्राओं ने गीत-संगीत व नृत्य प्रस्तुत किए। वहीं हेड ब्वॉय और हेड गर्ल ने अपने यादगार अनुभव साझा किए। प्रधानाचार्या डॉ. जयश्री भार्गव ने अपने छात्रों का मनोबल बढ़ाया व जीवन में उन्नति के पथ पर अग्रसर होने की कामना की।