राफेल पर ऑडियो टेप: राहुल ने बताया असली, अभी तक दर्ज नहीं हुई FIR

पवन सहयोगी. नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने सोमवार को कहा कि राफेल मामले को लेकर गोवा के एक मंत्री की कथित बातचीत वाला ऑडियो टेप सामने आने के 30 दिनों बाद भी कोई प्राथमिकी दर्ज नहीं हुई और ऐसे में यह तय है कि यह टेप असली है तथा गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर के पास राफेल के बारे में विस्फोटक गोपनीय जानकारियां हैं।
गोवा सरकार के मंत्री विश्वजीत राणे से जुड़ी एक खबर को री-ट्वीट करते हुए गांधी ने कहा कि राफेल पर ऑडियो टेप रिलीज होने के 30 दिन बाद भी कोई प्राथमिकी दर्ज नहीं गई या जांच का आदेश नहीं दिया गया। मंत्री के खिलाफ भी कोई कार्रवाई नहीं की गई।
उन्होंने कहा कि यह तय है कि टेप असली है और गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर के पास राफेल पर विस्फोटक गोपनीय जानकारियां हैं जो प्रधानमंत्री के मुकाबले उनको ताकतवर बनाती है। दरअसल, कांग्रेस ने गत दो जनवरी को एक ऑडियो जारी किया था जिसमें गोवा सरकार के मंत्री विश्वजीत राणे की आवाज होने का दावा किया गया था।
इसमें राणे कथित तौर पर यह कहते हुए सुने जा सकते हैं कि ‘मुख्यमंत्री (पर्रिकर) ने कैबिनेट की बैठक में कहा कि मेरे शयनकक्ष में राफेल मामले की सभी जानकारियां हैं। बाद में राणे ने ऑडियो टेप को फर्जी करार देते हुए कहा था कि इस टेप के साथ छेड़छाड़ की गई है।


ncrtoday

मैं पिछले 19 साल से पत्रकारिता से जुड़ा हूं। मैने अपने कैरियर की शुरूवात लोकल अखबारों से की। वर्ष 2001 में दैनिक भास्कर के साथ जुड़ने का अवसर मिला। 2008 की शुरूवात में दैनिक भास्कर का साथ छुटा। इसके बाद मैने इंडिया न्यूज में गाजियबाद-नोएडा में ब्यूरो प्रभारी के रूप में काम किया। कई समाचार पत्रों में काम करने के बाद अक्टूबर 2009 में एनसीआर टुडे समाचार पत्र शरू किया। वर्तमान में उत्तर प्रदेश सरकार से मान्यता प्राप्त पत्रकार हूँ। मेरे मोबाइल नंबर 9899683800,पर किया जा सकता है।

أحدث أقدم