योगी के मंत्री का मुख्यमंत्री पर आरोप, कहा- 24 घंटे में क्या कर लेंगे

वेबवार्ता. बलिया। भाजपा की सहयोगी सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के काबिना मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर राम मंदिर मसले को लेकर देश को गुमराह करने का आरोप लगाया है।
प्रदेश के पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री राजभर ने बलिया जिले के रसड़ा स्थित आवास पर सोमवार को संवाददाताओं से बातचीत करते हुए भाजपा पर एक बार फिर निशाना साधा। योगी आदित्यनाथ के, एक निजी टेलीविजन चैनल को दिये गये इंटरव्यू में राम मंदिर मसले का समाधान 24 घण्टे में निकाल देने के बयान पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए उन्होंने मुख्यमंत्री पर देश को गुमराह करने का आरोप लगाया। राजभर ने सवाल किया कि भाजपा केन्द्र में अपने पांच वर्ष के शासन काल में राम मंदिर मसले का समाधान नहीं निकाल सकी तो योगी 24 घण्टे में क्या कर लेंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा की केंद्र से लेकर उत्तर प्रदेश तक में सरकार है, उसे राम मंदिर बनाने के लिये रोका किसने है।
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की प्रधानमंत्री पद की दावेदारी को लेकर पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि राहुल इस पद के लिये उपयुक्त व्यक्ति हैं।
फिर भी जनता मालिक है, वह जिसे चाहेगी वही प्रधानमंत्री बनेगा। हर व्यक्ति में गुण होता है, राहुल में भी है, जिस तरह वर्तमान समय में केंद्र सरकार चल रही है, राहुल भी उसी तरह सरकार चलाएंगे। प्रियंका गांधी को कांग्रेस महासचिव बनाये जाने पर लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की सम्भावनाओं को लेकर पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि प्रियंका वोट में कितना इजाफा करने में सफल होंगी।
यह तो समय बतायेगा। लेकिन यह सही है कि प्रियंका के महासचिव बनने के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जोश का संचार हुआ है।


ncrtoday

मैं पिछले 19 साल से पत्रकारिता से जुड़ा हूं। मैने अपने कैरियर की शुरूवात लोकल अखबारों से की। वर्ष 2001 में दैनिक भास्कर के साथ जुड़ने का अवसर मिला। 2008 की शुरूवात में दैनिक भास्कर का साथ छुटा। इसके बाद मैने इंडिया न्यूज में गाजियबाद-नोएडा में ब्यूरो प्रभारी के रूप में काम किया। कई समाचार पत्रों में काम करने के बाद अक्टूबर 2009 में एनसीआर टुडे समाचार पत्र शरू किया। वर्तमान में उत्तर प्रदेश सरकार से मान्यता प्राप्त पत्रकार हूँ। मेरे मोबाइल नंबर 9899683800,पर किया जा सकता है।

Previous Post Next Post