प्रयागराज कुंभ जाएंगे प्रियंका गांधी और राहुल गांधी

संजय कुमार शर्मा. नई दिल्ली। कांग्रेस की नवनियुक्त महासचिव और पूर्वी उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी का कुंभ स्नान का कार्यक्रम फाइनल हो गया है। प्रियंका फरवरी के पहले सप्ताह में प्रयागराज कुंभ में स्नान करने जा सकती हैं। सूत्रों की मानें तो कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और महासचिव प्रियंका गांधी पांच फरवरी को प्रयागराज जाएंगे और इसी दिन कुंभ में डुबकी भी लगाएंगे।
इसको लेकर कांग्रेस से जुड़े साधु-संतों की एक टीम एक-दो दिन में प्रयागराज का दौरा करेगी। साथ ही राहुल और प्रियंका के कुंभ में स्नान के साथ-साथ किसी अखाड़े में जाने का कार्यक्रम भी फाइनल किया जाएगा।
दरअसल 4 फरवरी को लखनऊ में पदभार संभालने के तुरंत बाद प्रियंका कुंभ स्नान के लिए जाना चाहती थीं, लेकिन उस दिन मौनी अमावस्या के कारण शाही स्नान होगा और प्रयागराज में करोंड़ो लोगों की भीड़ होगी ऐसे में पहले के दिशा-निर्देशों के अनुसार वीआईपी लोगों का जाना मना होता है।
इसके बाद यह तय किया गया कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और पार्टी महासचिव प्रियंका 5 फरवरी को प्रयागराज जाकर संगम में डुबकी लगाएगें। कुंभ स्नान के बाद ही प्रियंका गांधी उत्तर प्रदेश में औपचारिक रूप से पार्टी का प्रचार शुरु करेंगी।
नाम न छापने की शर्त पर इस कार्यक्रम के आयोजन से जुड़े एक कांग्रेस कार्यकर्ता ने बताया कि राहुल और प्रियंका के कुंभ स्नान पर जाने से पहले पार्टी पूरी कार्यक्रम को फुलप्रूफ बनाना चाहती है। इसी कारण कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की कोर टीम के साथ-साथ प्रियंका की सुरक्षा देखने वाले और उनसे जुड़े लोग भी इस समय प्रयागराज में हैं। इस टीम की फाइनल रिपोर्ट आने और उत्तर प्रदेश के स्थानीय नेताओं से चर्चा के बाद प्रियंका और राहुल के प्रयागराज दौरे का औपचारिक ऐलान कर दिया जाएगा।
दरअसल गुजरात चुनावों के समय ही कांग्रेस ने अपने एजेंडें में साफ्ट हिंदुत्व जोड़ा था। उसके बाद कर्नाटक में भी उसका यह प्रयोग आंशिक रूप से सफल रहा, जबकि राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में यह प्रयोग पूरी तरह सफल रहा। अब कांग्रेस के इस प्रयोग की असली अग्निपरीक्षा है। ऐसे में पार्टी अपने इस हथियार का इस्तेमाल फुलप्रूफ तरीके से करना चाहती है।


ncrtoday

मैं पिछले 19 साल से पत्रकारिता से जुड़ा हूं। मैने अपने कैरियर की शुरूवात लोकल अखबारों से की। वर्ष 2001 में दैनिक भास्कर के साथ जुड़ने का अवसर मिला। 2008 की शुरूवात में दैनिक भास्कर का साथ छुटा। इसके बाद मैने इंडिया न्यूज में गाजियबाद-नोएडा में ब्यूरो प्रभारी के रूप में काम किया। कई समाचार पत्रों में काम करने के बाद अक्टूबर 2009 में एनसीआर टुडे समाचार पत्र शरू किया। वर्तमान में उत्तर प्रदेश सरकार से मान्यता प्राप्त पत्रकार हूँ। मेरे मोबाइल नंबर 9899683800,पर किया जा सकता है।

أحدث أقدم