नौवीं मंजिल पर बंद फ्लैट में लगी आग, लाखों का सामान जला

एनसीआर टुडे. गाजियाबाद। कौशांबी स्थित विध्यांचल टावर के नौवीं मंजिल पर शुक्रवार दोपहर अचानक आग लग गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची तीन दमकल की मदद से आग पर काबू पाया गया। हालांकि जब तक आग बुझी फ्लैट में रखा लाखों का सामान जल चुका था। अग्निशमन अधिकारियों के मुताबिक इन्वर्टर में शॉर्ट- सर्किट होने से आग लगी थी। नोएडा की एक निजी कंपनी में कार्यरत समीर जमाल नख्वी कौशांबी स्थित विध्यांचल टावर के फ्लैट नंबर 905 में रहते हैं। रोजाना की तरह वह शुक्रवार को भी फ्लैट बंद कर दफ्तर चले गए थे। सोसायटी निवासी एलएन खन्ना ने बताया कि फ्लैट से धुआं निकलता देख पुलिस और फायर विभाग को आग लगने की सूचना दी गई। मुख्य अग्निशमन अधिकारी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि फ्लैट के बॉलकनी में इन्वर्टर रखा था, जिसमें शॉर्ट-सर्किट की वजह से पास में रखे कागज की रद्दी में आग लग गई। देखते ही देखते आग कमरे तक पहुंच गई। आग लगने से बेड, टीवी, लैपटॉप समेत अन्य कीमती सामान चल गया।


ncrtoday

मैं पिछले 19 साल से पत्रकारिता से जुड़ा हूं। मैने अपने कैरियर की शुरूवात लोकल अखबारों से की। वर्ष 2001 में दैनिक भास्कर के साथ जुड़ने का अवसर मिला। 2008 की शुरूवात में दैनिक भास्कर का साथ छुटा। इसके बाद मैने इंडिया न्यूज में गाजियबाद-नोएडा में ब्यूरो प्रभारी के रूप में काम किया। कई समाचार पत्रों में काम करने के बाद अक्टूबर 2009 में एनसीआर टुडे समाचार पत्र शरू किया। वर्तमान में उत्तर प्रदेश सरकार से मान्यता प्राप्त पत्रकार हूँ। मेरे मोबाइल नंबर 9899683800,पर किया जा सकता है।

أحدث أقدم