मशावर्ती कौंसिल ऑफ इंडिया की बैठक में अज्जम खां एड. ने की शिरकत

एनसीआर टुडे. बिजनौर। मशावर्ती कौंसिल ऑफ इंडिया की एक मीटिंग फिरोजाबाद में आयोजित की गई जिसमे कई मुददो पर विचार किया गया। कौंसिल के सदस्य वरिष्ठ सपा नेता व पूर्व पालिका अध्यक्ष मौ. मोअज्जम खान एड. मीटिंग में शिरकत कर वापिस लौटे।
उन्होंने ने प्रेस को जानकारी देते हुए बताया कि मशावर्ती कौंसिल ऑफ इंडिया की मीटिंग में काफी विचार विमर्श के बाद निम्न कऱारदात इत्तेफाक-ए-राय से तय पाए।



¤ मुल्क के एक बड़े सूबे की दलित महिला व बड़ी नेता मोहतरमा मायावती के लिए भाजपा की द्वितीय श्रेणी की एक महिला नेता ने जिस तरह की अभद्र भाषा का प्रयोग कर मोहतरमा मायावती की तौहीन की है वास्तव में वो हर दलित व कमज़ोर तबक़े की तौहीन है।
¤ भाजपा के क़ौमी सदर और मुल्क के वज़ीर ए आज़म माफ़ी माँगें और ऐसी बदज़ुबानी के लिए उक्त महिला को पार्टी से बेदख़ल करें ।
इजलास रेज़र्वेशन की नयी पहल का स्वागत करता है लेकिन लम्बे समय से वज़ीर ए आज़म के दफ़्तर में मौजूद सच्चर कमिशन की रिपोर्ट के मुताबिक़ सामाजिक आर्थिक और तालीमी ऐतबार से दलितों से भी ज़्यादा कमज़ोर स्तिथि के मुस्लिम समाज के लिए रेज़र्वेशन की माँग करती है तथा अक्षरता इस रिपोर्ट को तत्काल लागू करने का मुतालबा करती है।



¤ अकलियत को उनकी तालीम के ऐतबार से तथा आर्थिक स्तिथि के मद्देनजऱ तालीमी इदायरों , बैंक से दिए जाने वाले कजऱ़् वग़ैरह में रेज़र्वेशन दिए जाने की माँग करती है।
आने वाले चुनाव में सेक्युलर दल अथवा सेक्युलर गठबंधन साफ़ किरदार के ईमानदार और अच्छी छवि के लोगों को ही मैदान में उतारें ।
¤ मौजूदा वक़्त बेहद ज़रूरी है की सेक्युलर सियासी जमातें ऐसा माहौल बनाएँ के मुसलमानों के दिल में हमारे सेक्युलर ढाँचे और भाईचारे में यक़ीन बढ़े और उन्हें महसूस हो की हम जिस पार्टी या गठबंधन की पूरी हिमायत कर रहे हैं वो हक़ीक़त में हमारी भावनाओं व स्तिथि के प्रति संवेदनशील हैं ।
¤ मशावरती काउन्सिल गुजऱे तकऱीबन 5 सालों में मुल्क के हालात और ख़ास तौर पर मुसलमानो के दिल में जिस तरह ख़ौफ़ ओ दहशत है पैदा करने की कोशिशें की गयीं हैं ज़रूरी समझती है की बन रहा सेक्युलर गठबंधन अंधेरे में उम्मीद की किरण के मानिंद है और इसलिए इन गठबंधनो से उम्मीद और अपील करती है अगर टूटे हुए दिलों को जोड़ दिया जाए तो यक़ीनन मुल्क और क़ौम का फ़ायदा हो सकता है।
मीटिंग की अध्यक्षता मोहम्मद आजम खान पूर्व कैबिनेट मंत्री उत्तर प्रदेश ने की। इस अवसर पर विधायक स्वार अब्दुल्लाह आजम खां,मोहम्मद मोअज्जम खा एड पूर्व पालिका अध्यक्ष नजीबाबाद, विधायक बिलारी फहीम अहमद, विधायक अबरार अहमद, सरफराज खान पूर्व दर्जा प्राप्त मंत्री, इसके अलावा बड़ी संख्या में पूर्व विधायक व पूर्व दर्जा प्राप्त मंत्री शामिल रहे।


ncrtoday

मैं पिछले 19 साल से पत्रकारिता से जुड़ा हूं। मैने अपने कैरियर की शुरूवात लोकल अखबारों से की। वर्ष 2001 में दैनिक भास्कर के साथ जुड़ने का अवसर मिला। 2008 की शुरूवात में दैनिक भास्कर का साथ छुटा। इसके बाद मैने इंडिया न्यूज में गाजियबाद-नोएडा में ब्यूरो प्रभारी के रूप में काम किया। कई समाचार पत्रों में काम करने के बाद अक्टूबर 2009 में एनसीआर टुडे समाचार पत्र शरू किया। वर्तमान में उत्तर प्रदेश सरकार से मान्यता प्राप्त पत्रकार हूँ। मेरे मोबाइल नंबर 9899683800,पर किया जा सकता है।

أحدث أقدم