प्रधानमंत्री बने भाजपा के प्रधान प्रचारक: कांग्रेस

पवन सहयोगी. नई दिल्ली। कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर सरकारी धन से भारतीय जनता पार्टी का चुनाव प्रचार करने का आरोप लगाते हुए मंगलवार को कहा कि चुनाव आयोग को इस मामले में संज्ञान लेना चाहिए।



कांग्रेस प्रवक्ता आनंद शर्मा ने यहां पार्टी मुख्यालय में एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि श्री मोदी का वाराणसी में भारतीय प्रवासी दिवस के अवसर पर दिया गया संबोधन प्रधानमंत्री पद की गरिमा के अनुरूप नहीं है। उन्होंने कहा कि उनका भाषण तथ्यों और वास्तविकता के अनुरूप नहीं है।
उन्होंने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री भाजपा का प्रचार और विपक्ष को बदनाम करने के लिये सरकारी धन और संसाधनों का इस्तेमाल कर रहे हैं। यह सरकारी धन का दुरुपयोग है। यह जनता का पैसा है जिससे भाजपा के हित साधने में लगाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि वास्तव में देश के प्रधानमंत्री भाजपा के प्रधान प्रचारक बन गये हैं। चुनाव आयोग को इस ओर ध्यान देना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री स्वयं तो भाजपा का प्रचार कर ही रहे है, साथ ही सरकारी संस्थाओं, संगठनों और कंपनियों का भी इस्तेमाल किया जा रहा है।
ऐसी कंपनियां भी सरकार की उपलब्धियों का बखान कर रही हैं जो घाटे में चल रही है। विपक्ष द्वारा धन बल का इस्तेमाल करने के प्रधानमंत्री के बयान की आलोचना करते हुए श्री शर्मा ने कहा कि भाजपा ने पिछले तीन साल के दौरान चार हजार करोड़ रुपए विज्ञापन पर खर्च किये हैं। ये राशि कई बहुराष्ट्रीय कंपनियों के विज्ञापन व्यय से अधिक है। भाजपा धन कुबेरों की पार्टी है।


ncrtoday

मैं पिछले 19 साल से पत्रकारिता से जुड़ा हूं। मैने अपने कैरियर की शुरूवात लोकल अखबारों से की। वर्ष 2001 में दैनिक भास्कर के साथ जुड़ने का अवसर मिला। 2008 की शुरूवात में दैनिक भास्कर का साथ छुटा। इसके बाद मैने इंडिया न्यूज में गाजियबाद-नोएडा में ब्यूरो प्रभारी के रूप में काम किया। कई समाचार पत्रों में काम करने के बाद अक्टूबर 2009 में एनसीआर टुडे समाचार पत्र शरू किया। वर्तमान में उत्तर प्रदेश सरकार से मान्यता प्राप्त पत्रकार हूँ। मेरे मोबाइल नंबर 9899683800,पर किया जा सकता है।

Previous Post Next Post