घर के कू़ड़े से बनेगी पार्कों में खाद

एनसीआर टुडे. गाजियाबाद। संजीव वर्माघरों ने निकलने वाले गीले कूड़े से अब खाद बनेगी। यह खाद कालोनी के पार्क या फिर पास की ग्रीन बेल्ट में तैयार होगी। नगर निगम ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है। जो संस्थाएं रसोई के कूड़े से खाद बना रही हैं निगम ने उनसे संपर्क किया है। जल्द ही इनकी मदद से लोगों को ट्रेनिंग दिलवाई जाएगी और निगम कालोनी के पार्क में इस तकनीक को लागू करके घरों ने निकले कूड़े का वहीं पर निस्तारण कर देगा। एनजीटी के आदेश के बाद 15 जनवरी के बाद से प्रताप विहार डंपिंग ग्राउंड पर कूड़ा डंप करना बंद कर दिया गया। उसके बाद से नगर निगम के पास कूड़े को डंप करना का कोई उचित स्थान नहीं रह गया। इसके कारण शहर में कूड़े को लेकर घमासान मचा हुआ है।


नगर निगम अब इस कूड़े की स्थाई निस्तारण योजना बना रहा है। सबसे ज्यादा दिक्कत घरों से निकलने वाले गीले कूड़े से होती है। निगम अब घरों से निकलने वाले गीले कूड़े को मौके पर निस्तारित करने की योजना पर काम कर रहा है। इसके लिए रसोई के कूड़े के खाद बनाने वाली संस्थाओं के माध्यम से लोगों को जागरुक कराने की योजना बनाई गई है। लोगों को घरों पर इस कूड़े के इस्तेमाल की जानकारी दी जाएगी। इसके साथ ही कालोनी या मोहल्ले के पार्कों में ऐसे स्थान बनाए जाएंगे जहां लोग अपने घर के गीले कूड़े को उसे सामूहिक रूप से डाल सकेंगे। इससे पार्क में ही उससे खाद तैयार हो जाएगा व उसकी खपत भी पार्क में हो सकेगी। जहां पार्क उपलब्ध नहीं है वहां ग्रीनबेल्ट पर यह काम कराया जाएगा।


1200 से ज्यादा पार्क है नगर निगम के नगर निगम के पांचों जोन में 1200 से ज्यादा पार्क हैं। इनमें पार्कों में काफी बहुत बड़े हैं। निगम अधिकारी इन पार्कों में इस प्रकार की तकनीक बनाएंगे कि आसपास के रहने वाले लोग अपने घरों की रसोई का कूड़ा उसे डालेंगे। इससे घरों से निकलने वाले कूड़े का कालोनी में ही निस्तारण हो जाएगा। सूखा कूड़ा नगर निगम की गाड़ियां ले जाएंगी और इसके डंपिंग ग्राउंड में डंप कर दिया जाएगा। सूखे व गीले कूड़े का अंतर बताया जाएगा लोगों को विभिन्न संस्थाओं के माध्यम से गीले व सूखे कूड़े के बारे में अवगत कराया जाएगा। इससे लोगों को स्पष्ट हो सके कि कौन से कूड़े को कहां पर फेंकना है। इसके साथ ही लोगों को बताया जाएगा कि रसोई के कूड़े को अपने घर के पास बने खाद संयंत्र में ही डालना होगा। आरडब्ल्यूए के हाथ में होगी कमान पार्को में खाद बनाने की यूनिट का संचालन उस क्षेत्र की आऱडब्ल्यूए के पास होगा। नगर निगम की ओर से पार्क में तैनात माली इसकी देखरेख करेगा व क्षेत्र के सफाई नायक भी जिम्मेदारी होगी व उससे लोगों को दिक्कत न हो। खाद बनाने वाली संस्थाओं के लोग लगातार इसी मॉनिटरिंग करेंगी की यूनिट सही काम कर रही है या नहीं। कूड़े को अब व्यवस्थित करने के योजनाओं पर काम शुरू किया गया है। अगले कुछ दिनों दिक्कत रहेगी लेकिन उसके बाद समस्या का समाधान स्थाई होगा। हमारा उद्देश्य है कि लोगों के घरो से जीरो वेस्ट कलेक्ट किया जाय। -सीपी सिंह, नगरायुक्त


ncrtoday

मैं पिछले 19 साल से पत्रकारिता से जुड़ा हूं। मैने अपने कैरियर की शुरूवात लोकल अखबारों से की। वर्ष 2001 में दैनिक भास्कर के साथ जुड़ने का अवसर मिला। 2008 की शुरूवात में दैनिक भास्कर का साथ छुटा। इसके बाद मैने इंडिया न्यूज में गाजियबाद-नोएडा में ब्यूरो प्रभारी के रूप में काम किया। कई समाचार पत्रों में काम करने के बाद अक्टूबर 2009 में एनसीआर टुडे समाचार पत्र शरू किया। वर्तमान में उत्तर प्रदेश सरकार से मान्यता प्राप्त पत्रकार हूँ। मेरे मोबाइल नंबर 9899683800,पर किया जा सकता है।

أحدث أقدم