मंत्री और जीडीए वीसी ने किया लोनी का दौरा

एनसीआर टुडे. गाजियाबाद। प्रदेश के खाद्य एवं रसद आपूर्ति मंत्री, गाजियाबाद विकास प्राधिकरण के वाइस चेयरमैन, साहिबाबाद और मुरादनगर के विधायक ने शुक्रवार दोपहर लोनी का दौरा किया। इस दौरान क्षेत्रीय विधायक ने वीसी को ज्ञापन सौंपकर विकास के लिए 300 करोड़ रुपये की मांग की।


क्षेत्रीय विधायक नंदकिशोर गुर्जर के आग्रह पर शुक्रवार दोपहर करीब बारह बजे प्रदेश सरकार में खाद्य एवं रसद आपूर्ति मंत्री अतुल गर्ग, साहिबाबाद विधायक सुनील शर्मा, मुरादनगर विधायक अजित पाल त्यागी की मौजूदगी में जीडीए की वाइस चैयरमेन कंचन वर्मा ने लोनी का दौरा किया। उनकी टीम सर्वप्रथम टीला शहबाजपुर स्थित टीला कोठी पर पहुंची। उन्होंने टीला कोठी का निरीक्षण किया। यहां से टीम लोनी तिराहे होते हुए लालबाग, रामेश्वर पार्क, खन्ना नगर, इंद्रापुरी आदि कालोनी का दौरा किया। क्षेत्रीय विधायक ने वीसी को बताया कि यह कॉलोनियां जीडीए से स्वीकृत है। साथ ही यहां से जीडीए को राजस्व भी प्राप्त होता है लेकिन सभी कालोनियों में मूलभूत सुविधाएं नहीं हैं। योजनाबद्ध तरीके से सड़कों का निर्माण, नालियों एवं सीवर के जरिए जल निकासी, पार्कों का सुंदरीकरण एवं एलइडी लाइट के जरिए समुचित प्रकाश की व्यवस्था की जाए। प्राधिकरण के अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि मानकों का उल्लंघन कर किए जा रहे अवैध निर्माणों पर कार्रवाई की जाए, जिससे भविष्य में किसी भी प्रकार की अनहोनी न हो।


विधानसभा क्षेत्रों का दौरा करने के बाद राज्यमंत्री अतुल गर्ग के साथ प्राधिकरण एवं तहसील के अधिकारियों के साथ बैठक की। जहां लोनी के सर्वांगीण विकास का रोड मैप तैयार किया गया। नपा क्षेत्रांतर्गत ¨हडन से फरुखनगर आवास विकास परिसर तक सड़क निर्माण, कई स्थानों पर इंटरलॉ¨कग सड़क एवं नालियों के निर्माण कार्य सहित जलभराव की समस्या को दूर करने के लिए क्षेत्र में आरसीसी नाला एवं सीवर का जाल बिछाना, लोनी के सभी प्रमुख मार्गों पर उचित प्रकाश की व्यवस्था के लिए स्ट्रीट लाइट एवं हाई मार्कस पोल की व्यवस्था, सार्वजनिक स्थानों पर पेयजल की समस्या से निजात के लिए हैंडपम्प एवं दो एचपी का समर्सिबल की स्थापना और क्षेत्र के जनता की यात्राओं को सुगम बनाने के लिए बस स्टैंडों का निर्माण कार्य सहित अन्य विकास कार्य कराने के लिए क्षेत्रीय विधायक ने 300 करोड़ रुपये के विशेष पैकेज की मांग की।


ncrtoday

मैं पिछले 19 साल से पत्रकारिता से जुड़ा हूं। मैने अपने कैरियर की शुरूवात लोकल अखबारों से की। वर्ष 2001 में दैनिक भास्कर के साथ जुड़ने का अवसर मिला। 2008 की शुरूवात में दैनिक भास्कर का साथ छुटा। इसके बाद मैने इंडिया न्यूज में गाजियबाद-नोएडा में ब्यूरो प्रभारी के रूप में काम किया। कई समाचार पत्रों में काम करने के बाद अक्टूबर 2009 में एनसीआर टुडे समाचार पत्र शरू किया। वर्तमान में उत्तर प्रदेश सरकार से मान्यता प्राप्त पत्रकार हूँ। मेरे मोबाइल नंबर 9899683800,पर किया जा सकता है।

Previous Post Next Post