एनसीआर टुडे. गाजियाबाद।
पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जनपद गाजियाबाद में दिल्ली सीमा के नजदीक बुधवार को गन्ने की खीर खाने से गर्भस्थ्य शीशु समेत दो बच्चाें की मौत हो गई और करीब 8 लोग गंभीर रूप से बीमार हो गए। खीर बच्चों का मामा लेकर आया था। सभी बीमारों को पास के अस्पतालों में भर्ती करवाया गया है। बीमार हुए सभी लोग एक ही परिवार के बताए जाते है।
वरिष्ठ पुलिस अधिक्षक उपेंद्र कुमार अग्रवाल के मुतबिक दिल्ली सीमा के नजदीक खोड़ा थाना क्षेत्र की कॉलोनी सहानी बाजार में किराए के मकान में दुर्वेश नाम का व्यक्ति परिवार के साथ्ह ता है। मंगलवार देर शाम उसका साला गांव से गन्ने के रस की खीर लेकर आया था। परिवार के सभी लोगों ने खीर खाई तो कुछ ही देर बाद सभी की हालत बिगड़ने लगी और सभी बेहोश होने लगे। इसके बाद परिवार के लेागों ने उनहें तत्काल पास के अस्पताल ले गए। जहां इलाज के दौरान दुर्वेश की 9 वर्षीय पुत्री रोहणी की मौत हो गई। अस्पताल के डाक्टरों ने बताया कि दुर्वेश की पत्नी लक्ष्मी गर्भवती थी, खीर के दुष्परिणाम से गर्भस्थ्य बच्चे की मौत हो गई है और महिला की हालत नाजुक बनी हुई है। नगर पुलिस अधिक्षक श्लोक कुमार का कहना है कि फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही यह साफ हो पाएगा कि आखिर खीर में ऐसा क्या था, जिसे खाते ही सभी लेागों की तबीयत खराब हो गई।