पीएमओ के निर्देश पर राजीव दीक्षित की मौत फिर जांच हागी

एनसीआर टुडे. नई दिल्ली।
प्रधानमंत्री कार्यालय के निर्देश पर छत्तीसगढ़ के भिलाई में स्वदेशी उत्पादों के प्रणेता रहे भारत स्वाभिमान आंदोलन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव दीक्षित की आठ वर्ष पूर्व हुई संदिग्ध मौत की नये सिरे से जाँच होगी।



दुर्ग के प्रभारी पुलिस महानिरीक्षक रतनलाल डांगी ने यूनीवार्ता से पीएमओ से जांच के लिए पत्र आने की पुष्टि करते हुए कहा कि जांच के लिए दुर्ग पुलिस अधीक्षक के पास इसे भेजा जा रहा है।
श्री दीक्षित की 29-30 नवंबर 10 की रात को भिलाई के बीएसआर अपोलो अस्पताल में मौत हो गई थी। श्री दीक्षित स्वदेशी उत्पादों के प्रणेता थे और देश भर में घूम-घूम कर इस विषय पर अपना व्याख्यान देते थे।विदेशी कम्पनियों के उत्पादों के उपयोग का विरोध करने की बजह से उनकी अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहचान कायम हुई थी।
श्री दीक्षित की मौत के बाद उनके शव का पोस्टमार्टम करवाए ही पुलिस ने उसे अंतिम संस्कार हेतु गृहनगर भेज दिया गया था। जाँच की दिशा में इसे गंभीर चूक मानी गई।श्री दीक्षित 29 नवम्बर को बेमेतरा में व्याख्यान कर दुर्ग लौट रहे थे तो उनकी तबियत खराब हो गई थी।पहले तो वह अस्पताल जाने को तैयार नही थे बाद में बाबा रामदेव ने फोन से बात कर उन्हे अस्पताल जाने के लिए राजी किया था।
श्री दीक्षित के परिजनों ने उनकी मौत को हृदयघात की वजह से होना बताए जाने को संदिग्ध माना था।उन्होने प्रधानमंत्री कार्यालय से इस मामले की नए सिरे की जांच का अनुरोध किया था,जिस पर वहां से छत्तीसगढ़ पुलिस को मामले की फिर से जांच के निर्देश दिए गए है।


ncrtoday

मैं पिछले 19 साल से पत्रकारिता से जुड़ा हूं। मैने अपने कैरियर की शुरूवात लोकल अखबारों से की। वर्ष 2001 में दैनिक भास्कर के साथ जुड़ने का अवसर मिला। 2008 की शुरूवात में दैनिक भास्कर का साथ छुटा। इसके बाद मैने इंडिया न्यूज में गाजियबाद-नोएडा में ब्यूरो प्रभारी के रूप में काम किया। कई समाचार पत्रों में काम करने के बाद अक्टूबर 2009 में एनसीआर टुडे समाचार पत्र शरू किया। वर्तमान में उत्तर प्रदेश सरकार से मान्यता प्राप्त पत्रकार हूँ। मेरे मोबाइल नंबर 9899683800,पर किया जा सकता है।

Previous Post Next Post