एक और घोटाले में यादव सिंह पर आरोप तय

एनसीआर टुडे. गाजियाबाद। सीबीआई अदालत में करीब पौने नौ करोड़ के घोटाले के मामले मेंयादव सिंह समेत छह आरोपियों के खिलाफ आरोप पत्र पर मुहर लग गई। आरोपियों पर नोएडा में बिजली की भूमिगत तार बिछाने के कार्यों में करीब पौने नौ करोड़ रुपये की अनियमितता का आरोप है। विशेष अदालत में मुकदमे की सुनवाई शुरू करने के लिए 30 जनवरी की तारीख लगाई गई है। मामला 2011 का है। नोएडा प्राधिकरण से एमपी-2 और एक्सप्रेस वे किनारे भूमिगत बिजली के तार बिछाने के कार्यों का टेंडर निकाला गया था। सीबीआई के विशेष न्यायाधीश अमित वीर सिंह की अदालत में गुरुवार को सीबीआई की अनुपूरक आरोप पत्र पर सुनवाई हुई। लोक अभियोजक ने बताया कि इसमें नोएडा-ग्रेनो के तत्कालीन मुख्य अभियंता यादव सिंह, तत्कालीन प्रोजेक्ट इंजीनियर वीके मांगलिक, सहायक प्रोजेक्ट इंजीनियर एसके अग्रवाल, तत्कालीन जेई राजेश शर्मा और जेएसपी कंपनी के प्रबंध निदेशक पंकज जैन और उनकी कंस्ट्रक्शन कंपनी शामिल है।
अदालत ने आरोप पत्र को स्वीकृत कर लिया है। आरोपियों पर नोएडा में एमपी-2 रोड और एक्सप्रेस वे के किनारे बिजली के भूमिगत तार बिछाने के कार्य में आठ करोड़ 85 लाख रुपये के घपले का आरोप है।आरोप है कि तत्कालीन अधिकारियों ने षड्यंत्र के तहत यह कार्य नोएडा, दिल्ली में कार्य करने वाली जेएसपी कंस्ट्रक्शन कंपनी को टेंडर होने से पहले ही रेट बढ़ाकर दिया था। आरोप है कि इन लोगों ने पहले ही तय कर लिया पंकज जैन की इसी कंपनी को टेंडर देना है। लोक अभियोजक ने बताया कि गुरुवार को विशेष अदालत में दोनों पक्ष की बहस के बाद आरोप पत्र पर मुहर लग गई। अब अदालत में इस मामले में मुकदमा चलेगा।


ncrtoday

मैं पिछले 19 साल से पत्रकारिता से जुड़ा हूं। मैने अपने कैरियर की शुरूवात लोकल अखबारों से की। वर्ष 2001 में दैनिक भास्कर के साथ जुड़ने का अवसर मिला। 2008 की शुरूवात में दैनिक भास्कर का साथ छुटा। इसके बाद मैने इंडिया न्यूज में गाजियबाद-नोएडा में ब्यूरो प्रभारी के रूप में काम किया। कई समाचार पत्रों में काम करने के बाद अक्टूबर 2009 में एनसीआर टुडे समाचार पत्र शरू किया। वर्तमान में उत्तर प्रदेश सरकार से मान्यता प्राप्त पत्रकार हूँ। मेरे मोबाइल नंबर 9899683800,पर किया जा सकता है।

Previous Post Next Post