एनसीआर टुडे. गाजियाबाद। मुरादनगर शहर के चुंगी नंबर तीन स्थित एक कॉलोनी में एक दुकानदार को बकाया पैसे मांगना मंहगा पड़ गया। नाराज युवक ने तमंचे की बट मारकर दुकान को गंभीर रूप से घायल कर दिया। पीिड़त की तहरीर पर पुलिस मामले की जांच में जुटी है। मोहल्ला व्यापारियान में इमान अपने परिवार के साथ रहते हैं। वह बैट्री इंवर्टर की दुकान करके अपने परिवार का पालन करते हैं। इमरान ने बताया कि डेढ़ माह पूर्व चुंगी नंबर तीन निवासी एक युवक ने उनसे इंवर्टर का बैट्रा खरीदा था। उस समय युवक ने एक सप्ताह में बैट्रे के पैसे देने की बात कही थी। लेकिन डेढ़ माह बाद भी जब युवक ने बैट्रे के पैसे नहीं दिए तो बृहस्पतिवार सुबह इमरान अपने बैट्रे के बकाया पैसे लेने युवक के घर गया तो उसने मारपीट की। पीड़ित युवक ने इस संबंध में थाने में तहरीर दी है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस मामले की जांच में जुटी है।