बच्चों में मूल्यों के प्रति प्रतिबद्धता जरूरी: राजनाथ

अर्जुन देशप्रेमी. नई दिल्ली। स्कूली बच्चों में अच्छे संस्कारों के महत्व पर जोर देते हुए केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने सोमवार को कहा कि बच्चों को सिर्फ शिक्षा प्रदान करना ही पर्याप्त नहीं है बल्कि मूल्यों के प्रति प्रतिबद्धता जरूरी है।



यह प्रत्येक उस व्यक्ति के लिए जिसका उद्देश्य समाज का कल्याण सुनिश्चत करना है एक महत्वपूर्ण कारक है। केंद्रीय मंत्री यहां ग्रेटर नोएडा में सीआरपीएफ प्रांगण में स्कूल की आधारिशला रखने आए थे। आधारशिला रखने के बाद मंत्री ने केंद्रीय स्कूलों के संगठन से बच्चों के लिए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित का अनुरोध भी किया। मंत्री ने कहा, ज्ञान अर्जन के लिये शिक्षा देना ही काफी नहीं है बल्कि बच्चों में अच्छे संस्कार और गुण विकसित किये जाएं। जो भी समाज की भलाई और बेहतरी चाहता है, उस हर व्यक्ति के लिये मूल्यों के प्रति प्रतिबद्धता जरूरी है।



पांच एकड़ में फैले केवी में यहां रह रहे केंद्रीय अर्द्धसैनिक बल के कर्मियों के बच्चों को दाखिला मिलेगा। पिछले साल केंद्र सरकार ने इसकी मंजूरी दी थी।


ncrtoday

मैं पिछले 19 साल से पत्रकारिता से जुड़ा हूं। मैने अपने कैरियर की शुरूवात लोकल अखबारों से की। वर्ष 2001 में दैनिक भास्कर के साथ जुड़ने का अवसर मिला। 2008 की शुरूवात में दैनिक भास्कर का साथ छुटा। इसके बाद मैने इंडिया न्यूज में गाजियबाद-नोएडा में ब्यूरो प्रभारी के रूप में काम किया। कई समाचार पत्रों में काम करने के बाद अक्टूबर 2009 में एनसीआर टुडे समाचार पत्र शरू किया। वर्तमान में उत्तर प्रदेश सरकार से मान्यता प्राप्त पत्रकार हूँ। मेरे मोबाइल नंबर 9899683800,पर किया जा सकता है।

Previous Post Next Post