रेलवे ट्रेक पर रील बनाते हुए तीन की मौत, एक युवती व दो युवकों की हुई मौत!

एनासीआर टुडे. गाजियाबाद।  accident on railway line today: पश्चिमी उत्त प्रदेश के जनपद गाजियाबाद में स्थित मसूरी थाना इलाके में रेलवे फाटक के पास ट्रैक पर खड़े होकर रील बना रहे तीन लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में एक युवती और दो युवक शामिल है।  सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर पहचान के प्रयास में जुटी हुई है। 

डीसीपी रूलर जोन डॉक्टर ईरज राजा ने जानकारी देते हुए बताया कि स्टेशन मास्टर से सूचना प्राप्त हुई की कल्लू गढ़ी रेलवे ट्रैक पर एक युवती और दो युवक द्वारा बनाई जा रही थी। तभी एक तेज रफ्तार पद्मावत एक्स्प्रेस ट्रेन की चपेट में आने से तीनों की दर्दनाक मौत हो गई।  

मृतकों की पहचान के प्रयास जारी

नों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और तीनों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं । जहां युवती की उम्र लगभग 22 से 25 वर्ष रही होगी। वही दोनों युवकों की उम्र 30 से 35 वर्ष बताई जा रही है। फिलहाल मृतकों की पहचान के प्रयास कराए जा रहे हैं।

ncrtoday

मैं पिछले 19 साल से पत्रकारिता से जुड़ा हूं। मैने अपने कैरियर की शुरूवात लोकल अखबारों से की। वर्ष 2001 में दैनिक भास्कर के साथ जुड़ने का अवसर मिला। 2008 की शुरूवात में दैनिक भास्कर का साथ छुटा। इसके बाद मैने इंडिया न्यूज में गाजियबाद-नोएडा में ब्यूरो प्रभारी के रूप में काम किया। कई समाचार पत्रों में काम करने के बाद अक्टूबर 2009 में एनसीआर टुडे समाचार पत्र शरू किया। वर्तमान में उत्तर प्रदेश सरकार से मान्यता प्राप्त पत्रकार हूँ। मेरे मोबाइल नंबर 9899683800,पर किया जा सकता है।

Previous Post Next Post