अहमदाबाद हवाई अड्डे पर अचानक आए तूफान के कारण पांच विमान क्षतिग्रस्त

नई दिल्ली, 17 जून (NCR TODAY)। अहमदाबाद हवाई अड्डे पर अचानक आए तूफान के कारण विमानन कंपनी इंडिगो और गो फर्स्ट के कुल पांच विमान क्षतिग्रस्त हो गए हैं। विमानन उद्योग के सूत्रों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। सूत्रों के मुताबिक बुधवार शाम आए तूफान के कारण इंडिगो के तीन विमान जिनकी पंजीकरण संख्या वीटी-आईवीओ, वीटी-आईटीडी और वीटी-आईवीक्यू है, क्षतिग्रस्त हुए हैं। गो फर्स्ट के दो विमान जिनकी पंजीकरण संख्या वीटी-डब्ल्यूजीवी और वीटी-डब्ल्यूजेजी है, भी क्षतिग्रस्त हुए हैं। इंडिगो ने इस मामले पर एक बयान में कहा, ‘अहमदाबाद हवाई अड्डे पर कल शाम अत्यधिक तेज हवाओं के साथ एक अप्रत्याशित तूफान आया। इसके कारण हवाई अड्डे पर खड़े हुए कंपनी के विमानों के अलावा कई एयरलाइंस के विमान क्षतिग्रस्त हुए।’ इंडिगो ने कहा कि क्षतिग्रस्त हुए विमानों के कुछ हिस्सों को बदला जाएगा। आवश्यक मरम्मत कार्य के बाद विमान परिचालन में लाये जाएंगे। गो फर्स्ट ने इस मामले को लेकर अब तक कोई टिप्पणी नहीं की है। Lok Paksha

ncrtoday

मैं पिछले 19 साल से पत्रकारिता से जुड़ा हूं। मैने अपने कैरियर की शुरूवात लोकल अखबारों से की। वर्ष 2001 में दैनिक भास्कर के साथ जुड़ने का अवसर मिला। 2008 की शुरूवात में दैनिक भास्कर का साथ छुटा। इसके बाद मैने इंडिया न्यूज में गाजियबाद-नोएडा में ब्यूरो प्रभारी के रूप में काम किया। कई समाचार पत्रों में काम करने के बाद अक्टूबर 2009 में एनसीआर टुडे समाचार पत्र शरू किया। वर्तमान में उत्तर प्रदेश सरकार से मान्यता प्राप्त पत्रकार हूँ। मेरे मोबाइल नंबर 9899683800,पर किया जा सकता है।

أحدث أقدم