तमिलनाडु के मुख्यमंत्री स्टालिन ने की प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात

नई दिल्ली, 17 जून (NCR TODAy)। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने बृहस्पतिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। प्रधानमंत्री कार्यालय ने ट्वीट कर बताया, ‘‘तमिलनाडु के मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात की।’’ हालांकि इस मुलाकात में क्या बात हुई इसका कोई ब्योरा नहीं दिया गया। गौरतलब है कि हाल ही में संपन्न तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में द्रविड़ मुनेत्र कषगम (डीएमके) ने शानदार जीत दर्ज की थी। राज्य के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद यह स्टालिन की प्रधानमंत्री से पहली मुलाकात थी। वह दो दिवसीय दौरे पर आज सुबह दिल्ली पहुंचे। Lok paksha

ncrtoday

मैं पिछले 19 साल से पत्रकारिता से जुड़ा हूं। मैने अपने कैरियर की शुरूवात लोकल अखबारों से की। वर्ष 2001 में दैनिक भास्कर के साथ जुड़ने का अवसर मिला। 2008 की शुरूवात में दैनिक भास्कर का साथ छुटा। इसके बाद मैने इंडिया न्यूज में गाजियबाद-नोएडा में ब्यूरो प्रभारी के रूप में काम किया। कई समाचार पत्रों में काम करने के बाद अक्टूबर 2009 में एनसीआर टुडे समाचार पत्र शरू किया। वर्तमान में उत्तर प्रदेश सरकार से मान्यता प्राप्त पत्रकार हूँ। मेरे मोबाइल नंबर 9899683800,पर किया जा सकता है।

أحدث أقدم