कोविड रोधी टीकाकरण गति बनाए रखने के लिए जुलाई में 45 लाख खुराक की जरूरतः आप विधायक

नई दिल्ली, 27 जून (NCR TODAY)। आप विधायक आतिशी ने रविवार को कहा कि दिल्ली सरकार ने केंद्र को सूचित किया है कि राष्ट्रीय राजधानी में रोजाना डेढ़ लाख लोगों को टीका लगाने की वर्तमान गति को बनाए रखने के लिए जुलाई महीने में यहां 45 लाख खुराक की आवश्यकता होगी। उन्होंने कहा, ‘‘टीकाकरण की गति बनाए रखने के लिए 45 लाख से अधिक खुराक की आवश्यकता होगी।’’
दिल्ली के टीकाकारण बुलेटिन के अनुसार 18 से 44 साल आयु वर्ग में 25 प्रतिशत लोगों को कम के कम एक खुराक दी जा चुकी है। इस आयु वर्ग में 92 लाख लोगों का टीकाकारण होना है। आतिशी ने कहा कि शनिवार को राष्ट्रीय राजधानी में रिकॉर्ड 2.07 लाख खुराक दी गयीं। इनमें से डेढ़ लाख से अधिक खुराक युवाओं को दी गयीं। उन्होंने कहा कि दिल्ली के पास अभी टीकों की 7.06 लाख खुराक उपलब्ध हैं। इनमें से कोविशील्ड की 5.4 लाख खुराक हैं। अगर अधिकारी इसी गति से टीकाकरण करते रहे तो यह स्टॉक तीन दिन में समाप्त हो जाएगा।
आप नेता ने कहा, ‘‘हमने केंद्र सरकार को लिखा है कि रोजाना डेढ़ लाख खुराक देने की गति बनाए रखने के लिए दिल्ली को 45 लाख खुराक की आवश्यकता होगी।’’ उन्होंने कहा, ‘‘हमने केंद्र से 18 से 44 साल आयु वर्ग के लोगों के लिए टीकों की अपूर्ति बढ़ाने को कहा है क्योंकि टीकाकरण के लिए युवा अधिक उत्साहित हैं। वे अकेले नहीं आते हैं, वे अपने सा थ परिवार के वरिष्ठ सदस्यों को लेकर आते हैं।’’ टीकाकरण की शुरुआत के बाद से दिल्ली में अब तक 73 लाख से अधिक खुराक दी जा चुकी हैं। राष्ट्रीय राजधानी में 17 लाख से अधिक लोग दोनों खुराक ले चुके हैं।
lokpaksha.page

ncrtoday

मैं पिछले 19 साल से पत्रकारिता से जुड़ा हूं। मैने अपने कैरियर की शुरूवात लोकल अखबारों से की। वर्ष 2001 में दैनिक भास्कर के साथ जुड़ने का अवसर मिला। 2008 की शुरूवात में दैनिक भास्कर का साथ छुटा। इसके बाद मैने इंडिया न्यूज में गाजियबाद-नोएडा में ब्यूरो प्रभारी के रूप में काम किया। कई समाचार पत्रों में काम करने के बाद अक्टूबर 2009 में एनसीआर टुडे समाचार पत्र शरू किया। वर्तमान में उत्तर प्रदेश सरकार से मान्यता प्राप्त पत्रकार हूँ। मेरे मोबाइल नंबर 9899683800,पर किया जा सकता है।

أحدث أقدم