तटरक्षक ने खराब मौसम के दौरान मुंबई तट के पास व्यापारिक नौका के 16 लोगों को बचाया

नई दिल्ली/अलीबाग, 17 जून (NCR TODAY)। भारतीय तटरक्षक (आईसीजी) ने खराब मौसम के बीच मुंबई तट के पास एक व्यापारिक नौका के चालक दल के 16 सदस्यों को बृहस्पतिवार को बचा लिया। एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गयी। 
‘मंगलम’ नौका से संकट का संदेश मिलने के बाद तटरक्षक ने चालक दल के सदस्यों को बचाने के लिए दमन से दो चेतक हेलिकॉप्टर और मुंबई में मुरुद जनजिरा फोर्ट से एक जहाज को रवाना किया गया। भारतीय तटरक्षक ने ट्वीट कर बताया, ‘‘प्रतिकूल मौसम के बीच तटरक्षक ने दमन से दो चेतक हेलिकॉप्टर और सुभद्रा कुमारी चौहान पोत को भेजकर व्यापारिक नौका के चालक दल के 16 सदस्यों को बचा लिया।’’ 
उधर, तटरक्षक द्वारा जारी एक आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार भारत के ध्वज वाले एम वी मंगलम जहाज के सेकेंड ऑफिसर ने सुबह में मुंबई स्थित अधिकारियों को यह सूचना दी थी कि खराब मौसम के कारण रेवदंडा बंदरगाह से तीन किलोमीटर की दूरी पर यह जहाज डूब रहा है। विज्ञप्ति में कहा गया है कि सुभद्रा कुमारी चौहान जहाज पूर्वाह्न करीब सवा दस बजे संकट ग्रस्त जहाज के पास पहुंचा। साथ ही, तटरक्षक के हेलीकॉप्टर भी मौके पर पहुंच गये और बचाव अभियान चलाया।
Lok Paksha

        ncrtoday

        मैं पिछले 19 साल से पत्रकारिता से जुड़ा हूं। मैने अपने कैरियर की शुरूवात लोकल अखबारों से की। वर्ष 2001 में दैनिक भास्कर के साथ जुड़ने का अवसर मिला। 2008 की शुरूवात में दैनिक भास्कर का साथ छुटा। इसके बाद मैने इंडिया न्यूज में गाजियबाद-नोएडा में ब्यूरो प्रभारी के रूप में काम किया। कई समाचार पत्रों में काम करने के बाद अक्टूबर 2009 में एनसीआर टुडे समाचार पत्र शरू किया। वर्तमान में उत्तर प्रदेश सरकार से मान्यता प्राप्त पत्रकार हूँ। मेरे मोबाइल नंबर 9899683800,पर किया जा सकता है।

        Previous Post Next Post