शीतलहर के चलते ठिठुरा आमजन,जलवाये अलाव,स्कूलों के अवकाश

अलीगढ़। सुबह से घना कोहरा और शाम तक सर्द हवा से होने वाली गलन भरी सर्दी से आमजन कराह उठा है। दोपहर में कुछ देर सूर्यदेव के दर्शन और गलन के हालात। ऐसे में अलीगढ़ के हर वाशिंदे की दिनचर्या प्रभावित है। हाड़कंपा देने वाली ठंड से बचाव के उपाय तलाशेें। तिराहे-चौराहों पर जलाए जा रहे अलाव राहत नहीं दे पा रहे। आराम घरों के अंदर भी नहीं। जरदस्त ठंड के चलते जिला प्रशासन ने इंटर तक के विद्यार्थियों के स्कूलों में 26,27 व 28 दिसंबर का अवकाश घोषित कर दिया है। 
ठंड के बाद कोहरे ने राजधानी व हमसफर जैसी तेज गति से चलने वाली वीआइपी ट्रेनों की भी चाल बिगाड़ दी है। इन ट्रेनों सहित 30 से ज्यादा ट्रेनें मंगलवार को देरी से दिल्ली पहुंची। इस वजह से 12 ट्रेनों के समय में बदलाव करना पड़ा, जिसमें तीन राजधानी एक्सप्रेस और चंपारण हमसफर भी शामिल हैं। वहीं, अधिकारियों का कहना है कि कोहरा ज्यादा होने की वजह से एहतियातन ट्रेनों की रफ्तार कम करनी पड़ती है, जिससे उन्हें गंतव्य पर पहुंचने में देरी हो रही है।


ncrtoday

मैं पिछले 19 साल से पत्रकारिता से जुड़ा हूं। मैने अपने कैरियर की शुरूवात लोकल अखबारों से की। वर्ष 2001 में दैनिक भास्कर के साथ जुड़ने का अवसर मिला। 2008 की शुरूवात में दैनिक भास्कर का साथ छुटा। इसके बाद मैने इंडिया न्यूज में गाजियबाद-नोएडा में ब्यूरो प्रभारी के रूप में काम किया। कई समाचार पत्रों में काम करने के बाद अक्टूबर 2009 में एनसीआर टुडे समाचार पत्र शरू किया। वर्तमान में उत्तर प्रदेश सरकार से मान्यता प्राप्त पत्रकार हूँ। मेरे मोबाइल नंबर 9899683800,पर किया जा सकता है।

أحدث أقدم