न्याय एवं अहिंसा का प्रतीक है पवित्र क्राइस्ट का जन्मदिनःप्रो.तारिक मंसूर

अलीगढ़। अलीगढ मुस्लिम विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर तारिक मंसूर ने क्रिसमस के पावन अवसर पर सभी देशवासियों और अमुवि बिरादरी के सभी सदस्यों को दिल की गहराइयों से मुबारकबाद देते हुए उनकी खुशहाली, शांति एवं भाईचारा की कामना की है।
अपने सन्देश में कुलपति ने कहा है कि क्रिसमस का अवसर हमारे लिए बंधुत्व, सहिष्णुता तथा आपसी भाई चारे का सन्देश लता है तथा हमें इस अवसर पर यह संकल्प लेना चाहिए कि हम इस देश और देश के सभी लोगों के प्रति प्रेम, संवेदनशीलता, करुणा तथा कुरबानी का भाव रखते हुए देश को आगे ले जाने का प्रयास करेंगे।
उन्होंने कहा कि पवित्र क्राइस्ट का जन्मदिन हमें अन्याय तथा हिंसा के विरुद्ध खड़ा होने के लिए प्रेरित करता है।
प्रोफेसर मंसूर ने आशा व्यक्त की कि अब से आगे विश्व अम्न, शांति तथा सब के लिए करुणा का प्रतीक होगा।


ncrtoday

मैं पिछले 19 साल से पत्रकारिता से जुड़ा हूं। मैने अपने कैरियर की शुरूवात लोकल अखबारों से की। वर्ष 2001 में दैनिक भास्कर के साथ जुड़ने का अवसर मिला। 2008 की शुरूवात में दैनिक भास्कर का साथ छुटा। इसके बाद मैने इंडिया न्यूज में गाजियबाद-नोएडा में ब्यूरो प्रभारी के रूप में काम किया। कई समाचार पत्रों में काम करने के बाद अक्टूबर 2009 में एनसीआर टुडे समाचार पत्र शरू किया। वर्तमान में उत्तर प्रदेश सरकार से मान्यता प्राप्त पत्रकार हूँ। मेरे मोबाइल नंबर 9899683800,पर किया जा सकता है।

أحدث أقدم