ब्राह्मण महासभा के जिलाध्यक्ष पर एफआईआर ,जताया रोष

अलीगढ़। अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा की बैठक में जिलाध्यक्ष पंडित राकेश शर्मा पर धारा 144 के तहत की गई कार्रवाई पर कार्यकर्ताओं ने रोष व्यक्त किया है। युवा ब्राह्मण महासभा के जिला अध्यक्ष पंडित सौरव शर्मा ने कहा कि 24 दिसंबर को हिंदूवादी व सामाजिक संगठनों द्वारा नागरिकता संशोधन कानून के समर्थन में शांतिपूर्वक हनुमान चालीसा का पाठ किया गया था।इस दौरान कार्यकर्ताओं द्वारा कोई भी अशांति फैलाने जैसा कार्य नहीं किया गया ।  लेकिन जिला प्रशासन ने 144 धारा के तहत मुकदमा दर्ज किया है, जो कि प्रशासन की एकतरफा कार्रवाई को दर्शाता है। बैतक में पंडित राकेश शर्मा, अनुराग गौतम, अनु आजाद, नारायण सारस्वत, हरिओम गौड, डॉ दिनेश शर्मा, राजीव गौतम, अंकित शर्मा, आशीष शर्मा, लक्ष्मी शर्मा आदि मौजूद रहे।


ncrtoday

मैं पिछले 19 साल से पत्रकारिता से जुड़ा हूं। मैने अपने कैरियर की शुरूवात लोकल अखबारों से की। वर्ष 2001 में दैनिक भास्कर के साथ जुड़ने का अवसर मिला। 2008 की शुरूवात में दैनिक भास्कर का साथ छुटा। इसके बाद मैने इंडिया न्यूज में गाजियबाद-नोएडा में ब्यूरो प्रभारी के रूप में काम किया। कई समाचार पत्रों में काम करने के बाद अक्टूबर 2009 में एनसीआर टुडे समाचार पत्र शरू किया। वर्तमान में उत्तर प्रदेश सरकार से मान्यता प्राप्त पत्रकार हूँ। मेरे मोबाइल नंबर 9899683800,पर किया जा सकता है।

أحدث أقدم