अमुवि के बवाल की रिटायर्ड जज से कराई जाय जांचः शाहनवाज

अलीगढ़।अमुवि छात्रसंघ के पूर्व सचिव मौ. शम्स शाहनवाज ने एएमयू की घटना की भर्त्सना करते हुए पूरे मामले की सेवानिवृत जज से जांच कराने और छात्रसंघ के चुनाव कराने की मांग की है। उन्होंने धरने पर बैठे छात्रों व घायल छात्र से भी मुलाकात की।पूर्व सचिव मो.शम्स शाहनवाज छात्रों को शांतिपूर्ण आंदोलन जारी रखने के लिए धन्यवाद किया और भरोसा दिलाया कि इस आंदोलन में पूरी दुनिया में मौजूद अमुवि के पूर्व छात्र उनके साथ खड़े हैं। यूनिवर्सिटी प्रशासन की भूमिका पर सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा कि यह पहला मौका है जब पुलिस ने होस्टल में घुस कर छात्रों के साथ बर्बरतापूर्ण कार्रवाई की है और अफसोस है कि खुद अमुवि प्रशासन ने पुलिस को कैंपस के अंदर बुलाया।इस घटना के बाद छात्रों से जबरन होस्टल खाली कराये गये। जो छात्र इस घटना में घायल हुए हैं उनका क्या होगा?क्या इलाज करा देने या मुआवजा दे देने से उनकी पीड़ा दूर हो जाएगी। 


ncrtoday

मैं पिछले 19 साल से पत्रकारिता से जुड़ा हूं। मैने अपने कैरियर की शुरूवात लोकल अखबारों से की। वर्ष 2001 में दैनिक भास्कर के साथ जुड़ने का अवसर मिला। 2008 की शुरूवात में दैनिक भास्कर का साथ छुटा। इसके बाद मैने इंडिया न्यूज में गाजियबाद-नोएडा में ब्यूरो प्रभारी के रूप में काम किया। कई समाचार पत्रों में काम करने के बाद अक्टूबर 2009 में एनसीआर टुडे समाचार पत्र शरू किया। वर्तमान में उत्तर प्रदेश सरकार से मान्यता प्राप्त पत्रकार हूँ। मेरे मोबाइल नंबर 9899683800,पर किया जा सकता है।

أحدث أقدم