रिश्तों को तारतार करने वाला मुंह बोला भाई गिरफ्तार-

एनसीआर टुडे. नोएडा। थाना सेक्टर 49 पुलिस ने एक हफ्ते पहले अपनी मुंहबोली बहन से बलात्कार करने के आरोपी को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान बरौला गांव में रहने वाले रोहित सूद के रूप में हुई। थानाध्यक्ष धर्मेंद्र शर्मा ने बताया कि रोहित सूद ने एक सप्ताह पहले अपनी मुंह बोली 15 वर्षीय बहन से अपने घर पर बलात्कार किया था। जिसके बाद पीड़िता ने इस मामले में थाना सेक्टर 49 में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। 
थानाध्यक्ष धर्मेंद्र ने बताया कि घटना की जांच कर रही पुलिस ने बुधवार दोपहर को आरोपी रोहित को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि पूछताछ के दौरान आरोपी ने बलात्कार की बात स्वीकार की। उन्होंने बताया कि पीड़िता ग्रेटर नोएडा में अपनी मां के साथ रहती थी। कुछ समय पूर्व उसका अपनी मां से विवाद होने के बाद वह घर छोड़कर नोएडा भाग आई थी और अपने मुंह बोले भाई रोहित के घर पर रहने लगी थी। थानाध्यक्ष धर्मेंद्र ने बताया कि यहां रहते हुए उसे दो ही दिन हुए थे जिसके बाद रोहित ने इस घटना को अंजाम दिया।


ncrtoday

मैं पिछले 19 साल से पत्रकारिता से जुड़ा हूं। मैने अपने कैरियर की शुरूवात लोकल अखबारों से की। वर्ष 2001 में दैनिक भास्कर के साथ जुड़ने का अवसर मिला। 2008 की शुरूवात में दैनिक भास्कर का साथ छुटा। इसके बाद मैने इंडिया न्यूज में गाजियबाद-नोएडा में ब्यूरो प्रभारी के रूप में काम किया। कई समाचार पत्रों में काम करने के बाद अक्टूबर 2009 में एनसीआर टुडे समाचार पत्र शरू किया। वर्तमान में उत्तर प्रदेश सरकार से मान्यता प्राप्त पत्रकार हूँ। मेरे मोबाइल नंबर 9899683800,पर किया जा सकता है।

أحدث أقدم