सरकार मंदी का हल निकालने के नाम पर केवल मीडिया प्रबंधन कर रही है: प्रियंका

एनसीआर टुडे. नई दिल्ली। कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने कथित आर्थिक मंदी को लेकर रविवार को भाजपा सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि वह इस मुद्दे का हल निकालने के नाम पर केवल मीडिया प्रबंधन कर रही है। उन्होंने केंद्र से नये निवेश को प्रोत्साहित करने जैसे सार्थक कदम उठाने की अपील की। प्रियंका गांधी ने हिंदी में ट्वीट किया, मंदी का हल निकालने के नाम पर भाजपा सरकार केवल मीडिया मैनेजमेंट कर रही है। उन्होंने कहा, जरूरत है- सरकार पूरी तरह स्थिति स्पष्ट करे। रोजगार ना जाए, इसका हल लाएं। कंपनियों-निवेशकों को भरोसा दिलाए और नए निवेशकों और रोजगारों को प्रोत्साहित करे। सरकार को सार्थक कदम उठाने चाहिए। उनकी यह टिप्पणी सरकार के आर्थिक वृद्धि को गति देने के लिए शुक्रवार को कई कदमों की घोषणा करने के बाद आयी है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शुक्रवार को विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों पर लगाए गए कर अधिभार को वापस ले लिया था। इसके अलावा ऑटोमोबाइल क्षेत्र के बिक्री संकट को दूर करने के लिए विभिन्न उपायों की घोषणा की थी साथ ही सरकारी बैंकों में अग्रिम तौर पर 70 हजार करोड़ रुपये की पूंजी डालने की बात भी कही थी।


ncrtoday

मैं पिछले 19 साल से पत्रकारिता से जुड़ा हूं। मैने अपने कैरियर की शुरूवात लोकल अखबारों से की। वर्ष 2001 में दैनिक भास्कर के साथ जुड़ने का अवसर मिला। 2008 की शुरूवात में दैनिक भास्कर का साथ छुटा। इसके बाद मैने इंडिया न्यूज में गाजियबाद-नोएडा में ब्यूरो प्रभारी के रूप में काम किया। कई समाचार पत्रों में काम करने के बाद अक्टूबर 2009 में एनसीआर टुडे समाचार पत्र शरू किया। वर्तमान में उत्तर प्रदेश सरकार से मान्यता प्राप्त पत्रकार हूँ। मेरे मोबाइल नंबर 9899683800,पर किया जा सकता है।

Previous Post Next Post