गृह मंत्री अमित शाह नक्सलियों के खिलाफ जारी अभियानों की सोमवार को समीक्षा करेंगे

एनसीआर टुडे. नई दिल्ली। केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह नक्सलियों के खिलाफ जारी अभियानों और माओवाद प्रभावित इलाकों में की जा रहीं विकास के पहलों की प्रगति की सोमवार को समीक्षा करेंगे, अधिकारियों ने यह जानकारी दी। समीक्षा बैठक में नक्सल हिंसा प्रभावित 10 राज्यों के मुख्यमंत्रियों अथवा उनके प्रतिनिधियों के शामिल होने की संभावना है। शाह के करीब तीन महीने पहले कार्यभार संभालने के बाद यह अपनी तरह की पहली बैठक होगी। बैठक में अर्धसैनिक बलों और गृह मंत्रालय के शीर्ष अधिकारी भी शामिल होंगे। गृह मंत्रालय के एक अधिकारी ने कहा, गृह मंत्री नक्सलियों के खिलाफ जारी अभियानों और माओवाद प्रभावित इलाकों में की जा रहीं पहलों की प्रगति की सोमवार को समीक्षा करेंगे। माओवाद प्रभावित दस राज्यों में छत्तीसगढ़, झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, बिहार, महाराष्ट्र, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश शामिल हैं। गृह मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, 2009-13 के दौरान नक्सल हिंसा कुल 8,782 मामले सामने आए जबकि 2014-18 के दौरान 43.4 फीसदी की कमी के साथ 4,969 मामले सामने आए। मंत्रालय के अनुसार 2009-13 के दौरान सुरक्षा बल के कर्मियों सहित 3,326 लोगों की जान गई, जबकि 2014-18 में 60.4 प्रतिशत कम 1,321 मौतें हुईं। 2009 और 2018 के बीच कुल 1,400 नक्सली मारे गए। देशभर में इस साल पहले पांच महीनों में नक्सल हिंसा की 310 घटनाएं हुईं, जिसमें 88 लोग मारे गए हैं।


ncrtoday

मैं पिछले 19 साल से पत्रकारिता से जुड़ा हूं। मैने अपने कैरियर की शुरूवात लोकल अखबारों से की। वर्ष 2001 में दैनिक भास्कर के साथ जुड़ने का अवसर मिला। 2008 की शुरूवात में दैनिक भास्कर का साथ छुटा। इसके बाद मैने इंडिया न्यूज में गाजियबाद-नोएडा में ब्यूरो प्रभारी के रूप में काम किया। कई समाचार पत्रों में काम करने के बाद अक्टूबर 2009 में एनसीआर टुडे समाचार पत्र शरू किया। वर्तमान में उत्तर प्रदेश सरकार से मान्यता प्राप्त पत्रकार हूँ। मेरे मोबाइल नंबर 9899683800,पर किया जा सकता है।

أحدث أقدم