शिवसेना के विनायक राउत ने कहा कि आज यह विधेयक पारित होने के बाद भारत के इतिहास में यह दिन स्वर्ण अक्षरों में लिखा जाएगा जब हम इस क्रांतिकारी पहल के साक्षी बन रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने मुस्लिम समुदाय को वोट बैंक माना, इसलिए 72 साल तक मुस्लिम महिलाओं को इस कुप्रथा से निजात नहीं मिली। राउत ने कहा कि हम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से यह मांग भी करते हैं कि कश्मीर के संबंध में अनुच्छेद 370 को भी समाप्त करना चाहिए।