बीजद के अनुभव मोहंती ने विधेयक का समर्थन करते हुए कहा कि यह महिलाओं को समानता देगा। उन्होंने कहा कि इस विषय पर बीजू जनता दल सरकार के साथ है। लेकिन सरकार को कुछ विषयों पर ध्यान देना चाहिए। विधेयक में यह स्पष्ट नहीं है कि दोषी पति जेल गया तो पत्नी को गुजारा भत्ता कैसे मिलेगा।