नजीबाबाद में 65.25 प्रतिशत मतदान

गुलजार अहमद. नजीबाबाद/बिजनौर। लोकसभा चुनाव 2019 के दूसरे चरण में मतदान किया गया जिसमे नगीना लोकसभा सीट के नजीबाबाद विधानसभा क्षेत्र में अधिकतर युवाओं में मतदान करने का उत्साह देखने को मिला।वही लोगो के घर वोटिंग की पर्ची न पहुचने से लोगो मे काफी नाराजगी भी देखने को मिली।



नजीबाबाद में युवा वोटरों ने बढ़चढ़ कर मतदान किया। आज से सुबह से मतदान केंद्रों पर महिलाओं व पुरषों व युवाओं की लम्बी लम्बी लाइन देखने को मिली। वही विधानसभा क्षेत्र के ग्राम किशनपुर आंवला, मुससेपुर, राहतपुर आदि क्षेत्रों में ईवीएम में तकनीकी कमी के करण लोगो को काफी समय इंतेजार करना पड़ा।



तकनीकी कमी से लोगो मे काफी नाराजगी देखने को मिली। नजीबाबाद में कई वरिष्ठ नेताओं, समाजसेवियो व युवाओ ने अपने मत का प्रयोग करके लोगो को मतदान के प्रति जागरूक करने का कार्य किया। वही साहनपुर निवासी बीजेपी सांसद कुँवर भारतेन्दु सिंह, नजीबाबाद विधायक हाजी तसलीम अहमद, बसपा विधानसभा प्रभारी हाजी अहसान खा, पूर्व चैयरमैन मुअज्जम खा एड0, साहनपुर के पुर्व चैयरमैन खुर्शीद मंसूरी, सपा नगर अध्यक्ष हाजी मोहम्मद फैसल, समाजवादी पार्टी के संस्थापक सदस्य सैय्यद मुन्नवर अली, सैय्यद मुशाहिद अली, सैय्यद रियासत अली, मुकीम अहमद कुरैशी सपा युवजन सभा के नगर अध्यक्ष, मोहम्मद अजीम, शादाब खा, गुफरान खान, शावेज, निशाद खा, मोनिस, शाबाज खा, आसिफ खा, सलमान सलीम, इंतेजार एड, असगर कुरैशी, जावेद खुर्शीद, हाजी मोबिन, मेराज कुरैशी, नबी हसन आदि लोगो ने अपने मत का प्रयोग कर लोगो को मतदान के प्रति जागरूक किया।



नजीबाबाद के कई मतदान केंद्रों का डीएम सुजीत कुमार, एसपी संजीव त्यागी, एसडीएम उमेश कुमार मिश्रा, सीओ महेश कुमार, कोतवाल संजय कुमार पाँचाल ने नगर के एमजीएम इंटर कॉलेज व विधानसभा क्षेत्रों के कई केंदों का दौरा किया। मतदान के दौरान कई जगहो पर हल्की-फुल्की घटनाओं और विरोध की सूचना भी मिली, लेकिन िजला प्रशासन ने मतदान शांतिपूर्ण होने की बात की है।



ncrtoday

मैं पिछले 19 साल से पत्रकारिता से जुड़ा हूं। मैने अपने कैरियर की शुरूवात लोकल अखबारों से की। वर्ष 2001 में दैनिक भास्कर के साथ जुड़ने का अवसर मिला। 2008 की शुरूवात में दैनिक भास्कर का साथ छुटा। इसके बाद मैने इंडिया न्यूज में गाजियबाद-नोएडा में ब्यूरो प्रभारी के रूप में काम किया। कई समाचार पत्रों में काम करने के बाद अक्टूबर 2009 में एनसीआर टुडे समाचार पत्र शरू किया। वर्तमान में उत्तर प्रदेश सरकार से मान्यता प्राप्त पत्रकार हूँ। मेरे मोबाइल नंबर 9899683800,पर किया जा सकता है।

Previous Post Next Post