एनसीआर टुडे. मेरठ। भारत निर्वाचन आयोग ने लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2019 के लिए राज्य के सभी मण्डलायुक्तों को अपने-अपने मण्डलों का मण्डलीय सुगम्यता प्रेक्षक (असेसबिलिटी ऑबजर्वर) नियुक्त किया है। आयोग के दिशा निर्देश में मेरठ की मण्डलायुक्त श्रीमती अनीता सी मेश्राम ने मण्डलीय सुगम्यता प्रेक्षक के रूप में आयोग द्वारा निर्धारित दायित्वों का सक्रिय रूप से अनुपालन शुरू कर दिया है और मण्डल के सभी जिलों का भ्रमण कर रही है ताकि मतदाताओं को किसी प्रकार की कठिनाई न हो।
श्रीमती मेश्राम ने बताया कि इस कार्य हेतु कमिश्नरी कार्यालय में एक कन्ट्रोल रूम भी स्थापित किया गया है जिसका दूरभाष नम्बर 0121-2656878 है जिस पर मण्डल के किसी भी जनपद से निर्वाचन सम्बंधी समस्याएं दर्ज करायी जा सकती है तथा दिव्यांगों की समस्याओं के निराकाण हेतु एक अलग समन्वयक को नियुक्त किया गया है।
सुगम्यता प्रेक्षक/आयुक्त मेरठ मण्डल अनीता सी मेश्राम ने 30 मार्च को अपने निर्धारित कार्यक्रम के तहत जनपद बागपत में समीक्षा बैठक को सम्बोधित करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिये तथा कई मतदेय स्थलों का मौके पर निरीक्षण भी किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्वाचन सम्बंधी सुगम्यता के सम्बंध में आयोग द्वारा दिये गये सभी निर्देशों को प्रभावी एवं कुशल क्रियान्वयन करने के निर्देश दिये। श्रीमती मेश्राम ने मतदेय स्थल, निर्वाचन सम्बंधी जागरूकता अभियान, प्रशिक्षण एवं निर्वाचन तंत्र का संवेदीकरण, सूचना एवं टेक्नॉलाजी एवं विशेष तौर पर दिव्यागजों के लिए स्वंय सेवक, शिकायत निवारण प्रणाली जैसीः व्यवस्थाओं की जानकारी ली तथा उसमें आने वाली समस्याओं के तत्परता से निराकरण हेतु सम्बंधित अधिकारियों को निर्देशित किया।
सुगम्यता प्रेक्षक ने आज इस सम्बंध मंे मण्डल के गौतमबुद्धनगर की समीक्षा बैठक की। उन्होंने मतदान केन्द्र स्तर पर दिव्यांग मतदाताओं के चिन्हीकरण, जिला तथा विधान क्षेत्र स्तर पर दिव्यांगता समन्व्यक की नियुक्ति, सुगम निर्वाचन के लिए जनपद स्तर तथा विधान सभा क्षेत्र स्तरों पर अनुश्रवण, समितियों के गठन और उनकी नियमित बैठको की भी जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिये कि दिव्यांगजनों की आवश्यकताओं के अनुरूप संवेदनशील मतदान कर्मियों एवं सुरक्षा कर्मियों को मतदान केन्द्रों पर तैनात किया जाए। उन्होंने कहा कि बूथ स्तर पर पर्याप्त मतदाता जागरूकता तथा शिक्षण सामग्री की सुलग उपलब्ध हो।
श्रीमती मेश्राम ने कहा कि मतदाता सहायता केन्द्र, मतदाता सुविधा केन्द्र, सर्विस सेन्टर, दिव्यांगजनों के अनुरूप है या नहीं को भी सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने वोटर हेल्पलाइन 1950, ऑनलाइन प्रणाली अथवा मोबाइल ऐप के माध्यम से दिव्यांगों द्वारा व्हील चेयर अथवा कोई अन्य सहायता प्राप्त करने की यथोचित व्यवस्था तथा नेत्र हीन दिव्यागों के लिए बें्रल पहचान पत्र दिये जाने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि नेत्रहीन दिव्यांगों को ब्रेल लिपी में मतदाता पर्ची तथा मतदाता मार्गदर्शिका की व्यवस्था की जाए। उन्होंने यह भी निर्देश दिये कि वृद्ध दिव्यांग मतदाताओं के लिए मतदान केन्द्रों पर स्वंय सेवकों की तैनाती तथा मतदान दिवस पर दिव्यांगों व उनके सहायकों को परिवहन सुविधा भी उपलब्ध करायी जाए।
सुगम्यता प्रेक्षक ने बताया कि वे 02 अप्रैल 2019 को जनपद मेरठ तथा 03 अप्रैल को जनपद गाजियाबाद एवं 04 अप्रैल 2019 को जनपद हापुड़ में निर्वाचन सम्बंधी तैयारियों की समीक्षा बैठक करेंगी तथा मतदेय स्थलों का निरीक्षण भी करेंगी। उल्लेखनीय है कि निर्वाचन अवधि के दौरान सभी सम्बंधित कार्यो के लिए सुगम्यता प्रेक्षक(असेसबिलिटी ऑबजर्वर) भारत निर्वाचन आयोग के ऑख और कान के रूप में सक्रिय रहेंगे तथा क्षेत्रीय स्तर पर निर्वाचन प्रक्रिया को सुगम बनाने के लिए किये गये उपायों की सूचना आयोग को देंगे। सूचनाओं का सुगम आदान प्रदान सुनिश्चित करने के लिए राज्य दिव्यंागता समन्वयक मुख्य निर्वाचन अधिकारी तथा सुगम्यता प्रेक्षक के मध्य नोडल अधिकारी के रूप में कार्य करेंगे।