गठबंधन प्रत्याशी ने किया जोरदार प्रचार

एनसीआर टुडे. गाजियाबाद। मतदान की तारीख नजदीक आते-आते गाजियाबाद लोकसभा क्षेत्र में गठबंधन की बयार चल पड़ी है। हर इलाके में भाजपा का विरोध और सपा-बसपा-रालोद के गठबंधन को समर्थन मिल रहा है।
इस सीट पर गठबंधन उम्मीदवार सुरेश बंसल जनता की पहली पसंद बन चुके हैं और हर शख्स की जुबान पर एक ही आवाज सुनाई दे रही है कि इस बार गाजियाबाद लोकसभा सीट गठबंधन के खाते में जा रही है।
लोग पैराशूट उम्मीदवारों से आजिज आ चुके हैं और इस बार स्थानीय बनाम बाहरी प्रत्याशी को केन्द्र में रखकर सुरेश बंसल को बेहतर जनप्रतिनिधि के रूप में देख रहे हैं।



सुरेश बंसल ने आज सुबह धौलाना में जनसम्पर्क किया और वहां की जनता से रूबरू होकर वोट मांगे। उन्होंने बझैड़ा खुर्द, धावल, सिखैड़ा, टिकरी, जादोपुर, बझैड़ा कलां, देहरा, खिचरा, पिपलैड़ा आदि गांवों में जाकर चौपालों को सम्बोधित किया। विधायक असलम चौधरी, पूर्व एमएलसी आशु मलिक, बसपा जिलाध्यक्ष विनोद प्रधान, सपा जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र कुमार मुन्नी, पूर्व जिलाध्यक्ष साजिद हुसैन, रालोद प्रवक्ता इन्द्रजीत सिंह टीटू, चौ. अजयवीर सिंह, रिफाकत प्रधान, फिदा हुसैन, महेन्द्र सिंह, मनोज प्रधान, गुलफाम जदोपुर, चरावसन सिंह, नानक चंद, राजकुमार, सत्ते प्रधान, आकिल मोहम्मद, सब्बू देहरा, फिरोज खान, जावेद खान, मुकर्रम, नाजिम खान, मोहम्मद हासिम, शौकीन प्रधान, हाजी अनीस, मेहराज, शाकिल शाह मुहम्मद, चाहत मियां, जावेद अली, जाहिद अली, जाकिर अली आकिल पहलवान, डॉ. वकील, सलीम खान, इकबाल ठेकेदार, हाफिज जमशेद और मोहम्मद हारून समेत तमाम नेताओं ने चौपालों में शिकरत की।
इस दौरान प्रत्याशी सुरेश बंसल ने कहा कि भाजपा ने गाजियाबाद के लोगों को बाहरी नेताओं का गुलाम बनाकर रख दिया है। इस बार शहर और देहात सभी जगह बाहरी उम्मीदवार का विरोध हो रहा है। उन्होंने कहा कि बाहरी नेता को यहां से कभी लगाव नहीं हो सकता। चुनाव बाद मतदाताओं को अपमान और जलालत ही झेलनी पड़ती है।
उन्होंने कहा कि विधायक रहते उन्होंने जिस तरह अपने क्षेत्र की जनता से जुड़ाव बरकरार रखा, उसी तरह सांसद बनने के बाद भी जुड़े रहेंगे। सुरेश बंसल ने कहा कि राजनीति में आने के बाद उन्होंने न कभी अपना फोन बंद रखा और न घर के दरवाजे। उन्होंने वायदा किया कि चुनाव के बाद आप लोग अपने आपको सुरेश बंसल से कम नहीं समझेंगे। जनता के मान-सम्मान का खयाल रखा जाएगा और क्षेत्रवासियों के हर सुख-दुख में सुरेश बंसल को खड़ा पाओगे। गठबंधन प्रत्याशी ने कहा कि भाजपा के शासन में किसान, व्यापारी, छात्र, महिलाएं हर कोई खुद को असुरक्षित और तबाह महसूस कर रहा है। अगर फिर से मोदी सरकार आ गई तो खून के आंसू रुलाएगी और पछतावा करने का भी मौका नहीं मिलेगा। उन्होंने कहा कि तानाशाही और जुल्म से बचना है तो भाजपा को सत्ता से उतारना होगा। इस मौके पर लोगों ने सुरेश बंसल जिन्दाबाद के नारे लगाए।
बैठक में बनी रणनीति
धौलाना में चौपालें करने के बाद सुरेश बंसल ने गाजियाबाद में अपने मुख्य कार्यालय पर आकर सपा, बसपा और रालोद के नेताओं के साथ बैठक की और अंतिम चरण के चुनाव प्रचार को अंतिम रूप दिया। इस बैठक में तीनों दलों के प्रमुख नेताओं ने शिकरत की। मुख्य रूप से बसपा जिलाध्यक्ष विनोद प्रधान, सपा जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र कुमार मुन्नी, महानगर अध्यक्ष राहुल चौधरी, रालोद के महानगर अध्यक्ष रविन्द्र चौहान, रालोद के वरिष्ठ नेता तेजपाल सिंह, इन्द्रजीत सिंह टीटू, सपा नेत्री मधू चौधरी, रितु खन्ना, राजदेवी चौधरी, बसपा के पूर्व को-आॅर्डिनेटर सत्यपाल चौधरी व कविन्द्र त्यागी, सपा के वरिष्ठ नेता अभिषेक गर्ग, पूर्वमंत्री राकेश यादव, आशु मलिक, राशिद मलिक, धर्मवीर सिंह डबास, प्यारेलाल, सुनील शर्मा, हारून चौधरी, लोनी के पूर्व विधायक जाकिर अली, साहिबाबाद के पूर्व विधायक पं. अमरपाल शर्मा समेत अन्य कई नेताओं ने बैठक में हिस्सा लिया। बैठक में भाजपा और आरएसएस की ओर से उड़ाई जा रही अफवाहों की काट करने की रणनीति बनाई गई और तीनों दलों के केन्द्रीय नेताओं के कार्यक्रमों पर विचार किया गया।


ncrtoday

मैं पिछले 19 साल से पत्रकारिता से जुड़ा हूं। मैने अपने कैरियर की शुरूवात लोकल अखबारों से की। वर्ष 2001 में दैनिक भास्कर के साथ जुड़ने का अवसर मिला। 2008 की शुरूवात में दैनिक भास्कर का साथ छुटा। इसके बाद मैने इंडिया न्यूज में गाजियबाद-नोएडा में ब्यूरो प्रभारी के रूप में काम किया। कई समाचार पत्रों में काम करने के बाद अक्टूबर 2009 में एनसीआर टुडे समाचार पत्र शरू किया। वर्तमान में उत्तर प्रदेश सरकार से मान्यता प्राप्त पत्रकार हूँ। मेरे मोबाइल नंबर 9899683800,पर किया जा सकता है।

Previous Post Next Post