दुष्कर्म पीडि़ता की FIR नहीं करने वालो पर कार्रवाई का आदेश

एनसीआर टुडे. नई दिल्ली। राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू) ने पंजाब के डीजीपी दिनकर गुप्ता को कारण बताओ नोटिस जारी कर एक दुष्कर्म पीिड़ता की शिकायत दर्ज करने से कथित तौर पर मना करने वाले पुलिस अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करने को कहा है। मीडिया की एक खबर का उल्लेख करते हुए एनसीडब्ल्यू सदस्य सोसो शाजिया ने कहा कि आयोग ने मामले में पुलिस की कोताही और कानून में जीरो एफआईआर के प्रावधान होने के बावजूद पुलिस द्वारा बरती गयी लापरवाही का गंभीर संज्ञान निया है। खबर में कहा गया था कि थाना प्रभारी ने शिकायत दर्ज करने के संबंध में अधिकार क्षेत्र को लेकर पीिड़ता के साथ बहस की। शाजिया ने कहा कि मामले की गंभीरता को देखते हुए दोषी अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का अनुरोध किया गया है।


ncrtoday

मैं पिछले 19 साल से पत्रकारिता से जुड़ा हूं। मैने अपने कैरियर की शुरूवात लोकल अखबारों से की। वर्ष 2001 में दैनिक भास्कर के साथ जुड़ने का अवसर मिला। 2008 की शुरूवात में दैनिक भास्कर का साथ छुटा। इसके बाद मैने इंडिया न्यूज में गाजियबाद-नोएडा में ब्यूरो प्रभारी के रूप में काम किया। कई समाचार पत्रों में काम करने के बाद अक्टूबर 2009 में एनसीआर टुडे समाचार पत्र शरू किया। वर्तमान में उत्तर प्रदेश सरकार से मान्यता प्राप्त पत्रकार हूँ। मेरे मोबाइल नंबर 9899683800,पर किया जा सकता है।

أحدث أقدم