पिता ने बच्चों को जहर दे खुद फांसी पर लटक कर आत्महत्या की

एनसीआर टुडे. गाजियाबाद। जिला गाजियाबाद के थाना सिहानी गेट इलाके में मंगलवार की सुबह एक व्यक्ति ने अपने दो मासूम बच्चों को जहर देने के बाद खुद को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों मृतकों के केशव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।



फिलहाल पुलिस मौके पर मौजूद है और मामले की जांच में जुटी है। पुलिस पुलिस के अनुसार मृतकों में सुंदर पाल 42, बेटा तुषार 15 और बेटी माही 12 साल शामिल है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र अग्रवाल के मुताबिक मंगलवार की सुबह करीब 3:30 बजे थाना सिहानी गेट पुलिस को सूचना मिली की इलाके के सिहानी नूर नगर इलाके के राम मंदिर के पास रहने वाले सुंदर पाल पुत्र भगवान सिंह नामक व्यक्ति के घर में तीन लोगों की मौत हो गई है। मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस के मुताबिक कमरे में दो बच्चों के शव पलंग पर पढ़े थे जबकि दूसरे कमरे में पिता सुंदर पाल काश फंदे से लटका हुआ मिला।



पुलिस का अनुमान है कि बच्चों की मौत खाने में जहर मिलाकर देने से हुई है इसके बाद सुंदर पाल ने खुद भी फांसी पर लटक कर अपनी जीवन लीला समाप्त की है फिलहाल पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने बताया कि सुंदर पाल की पत्नी घटना के समय घर दुसरे कमरे में सौ रही थी। आसपास के लोगों ने बताया कि सुंदर पाल की बेरोजगारी के कारण आिर्धक हालत बेहद कमजोर थी, जिसके कारण वह मानसिक तनाव में रहता था।


ncrtoday

मैं पिछले 19 साल से पत्रकारिता से जुड़ा हूं। मैने अपने कैरियर की शुरूवात लोकल अखबारों से की। वर्ष 2001 में दैनिक भास्कर के साथ जुड़ने का अवसर मिला। 2008 की शुरूवात में दैनिक भास्कर का साथ छुटा। इसके बाद मैने इंडिया न्यूज में गाजियबाद-नोएडा में ब्यूरो प्रभारी के रूप में काम किया। कई समाचार पत्रों में काम करने के बाद अक्टूबर 2009 में एनसीआर टुडे समाचार पत्र शरू किया। वर्तमान में उत्तर प्रदेश सरकार से मान्यता प्राप्त पत्रकार हूँ। मेरे मोबाइल नंबर 9899683800,पर किया जा सकता है।

أحدث أقدم