हिमस्खलन में दबे जवानों को निकालने के लिए अभियान जारी

एनसीआर टुडे. नई दिल्ली। हिमाचल प्रदेश में किन्नौर के नामग्या में पिछले महीने हिमस्खलन की चपेट में आये सेना के छह जवानों में से दो का अभी तक पता नहीं चला है और उनकी तलाशी के लिए अभियान जारी है। भारत तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के प्रवक्ता के अनुसार जम्मू-कश्मीर राइफल्स के छह जवान गत 20 फरवरी को हिमस्खलन की चपेट में आ गये थे। एक जवान को उसी दिन बर्फ से निकाल लिया गया था जबकि बाकी तीन के पार्थिव शरीर तलाशी अभियान के दौरान बर्फ में से निकाले गये। दो जवानों अर्जुन कुमार और विदेश चंद के बारे में अभी तक कोई जानकारी नहीं मिली है। आईटीबीपी, सेना, डीआरडीओ और अन्य एजेन्सियों के 300 बचावकर्मी पिछले 21 दिनों से निरंतर यह अभियान चला रहे हैं।
इसमें खोजी कुत्तों और जेसीबी तथा बर्फ हटाने वाली मशीनों की भी मदद ली जा रही है।


ncrtoday

मैं पिछले 19 साल से पत्रकारिता से जुड़ा हूं। मैने अपने कैरियर की शुरूवात लोकल अखबारों से की। वर्ष 2001 में दैनिक भास्कर के साथ जुड़ने का अवसर मिला। 2008 की शुरूवात में दैनिक भास्कर का साथ छुटा। इसके बाद मैने इंडिया न्यूज में गाजियबाद-नोएडा में ब्यूरो प्रभारी के रूप में काम किया। कई समाचार पत्रों में काम करने के बाद अक्टूबर 2009 में एनसीआर टुडे समाचार पत्र शरू किया। वर्तमान में उत्तर प्रदेश सरकार से मान्यता प्राप्त पत्रकार हूँ। मेरे मोबाइल नंबर 9899683800,पर किया जा सकता है।

أحدث أقدم