एनसीआर टुडे. नई दिल्ली। दिलशाद गार्डन से नया बस अड्डा मेट्रो रूट तैयार पूरी तरह सेतैयार है। गुरूवार को दिल्ली मेट्रो रेल कारपोरेशन (डीएमआरसी) ने मीडिया को ट्रायल यात्रा कराई। डीएमआरसी ने अपनी तरफ से आज ही ओके की रिपोर्ट दे दी है। अब केवल उदघाटन का इंतजार है। माना जा रहा है कि 25 फरवरी के आसपास मेट्रो का उदघाटन किया जा सकता है।
इस दौरान मेट्रो के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर अनुज दयाल मीडिया से रूबरू हुए और उन्होंने बताया कि दिलशाद गार्डन से न्यू बस अड्डा के लिए मेट्रो संचालन के लिए बिल्कुल तैयार है। अब इसका औपचारिक उद्घाटन की घोषणा बाकी है।
उन्होंने बताया कि करीब साढ़े 9 किलोमीटर के इस गलियारे की शुरूआतअगले 30 दिनों में हो जाएगी। मेट्रो का सेफ्टी ट्रायल और जनरल ट्रायल लगभग पूरा हो चुका है। इसी तरह मेट्रो स्टेशनों का काम भी पूरा किया जा चुका है। उदघाटन के बाद मेट्रो इस रूट पर दौड़ने लगेगी।
इस मौके पर उन्होंने मीडिया कर्मियों के साथ राजेंद्र नगर मेट्रो स्टेशन से हिंडन रिवर मिल और नया बस अड्डा, इसके बाद शहीद नगर मेट्रो स्टेशन तक की यात्रा की। सफर के दौरान उन्होंने मेट्रो ट्रेन में इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और स्टेशनों पर लगे विभिन्न सुविधाओं की भी जानकारी दी।
बता दें कि गाजियाबाद एक नई मेट्रो सुविधा पाने के लिए तैयार है जो उपनगरीय शहर को राष्ट्रीय राजधानी से जोड़ देगा। मेट्रो गाजियाबाद के कुछ आंतरिक आवासीय केंद्रों से गुजर जाएगा जो अचल संपत्ति की संभावनाओं के साथ-साथ क्षेत्र की जीवितता को भी बढ़ावा देगा। गाजियाबाद मेट्रो मार्ग जो दिल्ली मेट्रो की लाल रेखा से दिलशाद गार्डन के माध्यम से जुड़ा होगा, पहले से ही दो समय सीमाओं को कनेक्ट कर चुका है। इस प्रोजेक्ट का कार्य गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (जीडीए) से धनराशि जारी करने और केंद्र सरकार से अनुमोदन के अधीन किया गया है।
मेट्रो प्रोजेक्ट पर एक नजर
गाजियाबाद मेट्रो का निर्माण करने की योजना 2014 में हुई थी, ब जीडीएऔर दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) ने नए बुनियादी ढांचे के विकास के लिए एक समझौते पर हस्ताक्षर किए थे।
यह मार्ग दिल्ली मेट्रो के तीसरे चरण के विस्तार के तहत कवर किया गया है और इसमें दिलशाद गार्डन से आगे राजबाग,राजेंद्र नगर, शहीद नगर, श्याम पार्क,मोहन नगर, अर्थला, हिंडन रिवर (राजनगर एक्सटेंशन) तथा बस अडडा मेट्रो स्टेशन हैं। यह मार्ग 9.41 किलोमीटर होगा। वित्त पोषण प्रवाह गाजियाबाद मेट्रो परियोजना की अनुमानित लागत 2,210 थीजो बाद में घटकर 18.05 करोड़ रुपये है ।जिसमी जीडीए में अंशदान 565 करोड़,नगर निगम का अंशदान 204 करोड़,आवास विकास परिषद का 361 करोड़,तथा यूपीएएआईडीसी का अंशदान 72 करोड़ रूपये हैं।