पुलिस प्रमुख से पूछताछ के लिए CBI ने की तैयारी

एनसीआर टुडे. नई दिल्ली। सीबीआई उच्चतम न्यायालय के आदेश के अनुसार अपने शिलांग स्थित कार्यालय में कोलकाता पुलिस आयुक्त राजीव कुमार से पूछताछ करने के लिये तारीख को अंतिम रूप दे रही है। जांच एजेंसी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बुधवार को पीटीआई-भाषा को बताया, ‘उस तारीख को अंतिम रूप दिया जा रहा है, जिसपर हम उनसे पूछताछ करने जा रहे हैं।
यह इस सप्ताहांत में हो सकता है।’ केंद्रीय जांच एजेंसी के सूत्रों के अनुसार ऐसा समझा जाता है कि कुमार ने उसके अधिकारियों को पत्र लिखकर इस सप्ताहांत में सीबीआई के शिलांग कार्यालय में पूछताछ के लिये अपनी उपलब्धता की जानकारी दी है। शीर्ष अदालत ने मंगलवार को केंद्रीय जांच ब्यूरो की अवमानना याचिका पर कुमार को नोटिस जारी किया था। एजेंसी ने यह याचिका तब दायर की थी जब उसकी टीम को कुमार के आवास में घुसने से रोका गया।
सीबीआई की टीम करोड़ों रुपये के सारदा चिटफंड घोटाले की जांच के सिलसिले में कोलकाता पुलिस के शीर्ष अधिकारी से पूछताछ करने के लिये इस सप्ताह की शुरुआत में उनके घर गई थी। न्यायालय ने कुमार को निर्देश दिया था कि वह शिलांग में सीबीआई के समक्ष पूछताछ के लिये उपस्थित हों। साथ ही साफ कर दिया था कि उन्हें गिरफ्तार नहीं किया जाएगा।


ncrtoday

मैं पिछले 19 साल से पत्रकारिता से जुड़ा हूं। मैने अपने कैरियर की शुरूवात लोकल अखबारों से की। वर्ष 2001 में दैनिक भास्कर के साथ जुड़ने का अवसर मिला। 2008 की शुरूवात में दैनिक भास्कर का साथ छुटा। इसके बाद मैने इंडिया न्यूज में गाजियबाद-नोएडा में ब्यूरो प्रभारी के रूप में काम किया। कई समाचार पत्रों में काम करने के बाद अक्टूबर 2009 में एनसीआर टुडे समाचार पत्र शरू किया। वर्तमान में उत्तर प्रदेश सरकार से मान्यता प्राप्त पत्रकार हूँ। मेरे मोबाइल नंबर 9899683800,पर किया जा सकता है।

أحدث أقدم